"उरला" के लिए 29 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में टार रिसाव की आशंका जताई गई है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : उरला में पुलिस की ने महिला समेत दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार!
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत उरला के पारधी पारा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ACCU और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर
Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा
Raipur Missing FIR: रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे के भीतर गुमशुदगी के 159 मामले दर्ज किए गए। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और 10 बुजुर्ग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में FIR दर्ज कर जांच तेज की है।
रायपुर
Ganesh Jhanki Raipur: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शराब दुकानें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Raipur: चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र समेत कुछ अन्य इलाकों की शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
रायपुर
Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
Raipur Murder Case: जमीन बिक्री से मिले करीब एक करोड़ रुपए के विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने दो साथियों की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला खुल गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
रायपुर
Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur crime news: बीरगांव स्थित VR Education Academy में हुई 4.97 लाख रुपये की चोरी का उरला पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को बैतूल से गिरफ्तार कर पूरी नगदी बरामद की गई।
रायपुर
बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या, WRS तालाब में शव फेंकने वाला प्रेमी गिरफ्तार
WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती नंदनी जैन की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों में विवाद और बेवफाई के शक के चलते उसके प्रेमी करण तांडी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल फोन और पूछताछ के आधार पर मृतका की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई।
रायपुर संभाग
बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी की नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया। बेंद्री डैम में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी डूबने की घटना है, जिसके बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर
बड़ा फर्जीवाड़ा : 56 लाख की जगह बंटे 9 करोड़, ED ने कुर्क की 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
रायपुर-विशाखापट्टनम नेशनल हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपये की 62 संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। मामले में जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का अवैध मुआवजा लेने का मामला सामने आया है।
रायपुर
बेंद्री डैम में हादसा : रायपुर में दर्दनाक हादसा, डैम में मछली पकड़ने गए युवक की गई जान
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय आशीष टोप्पो की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जशपुर निवासी आशीष निजी इस्पात कंपनी में मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पथरीडीह पुल के पास से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
रायपुर
बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला
उरला थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने बीच सड़क धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
दुर्ग
खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव
दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।