"दर्दनाक सड़क" के लिए 88 परिणाम मिले
रायपुर
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
दर्दनाक मौत : पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी की मौके पर मौत, पिता जिंदगी की जंग लड़ रहे
पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा गायत्री सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे, तभी उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, पेड़ से टकराकर 2 की मौत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात ले जा रही पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार 6 लोगों में से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं। यह हादसा मालवाहक वाहन को यात्री ढुलाई के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल करने और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक मौके से फरार है।
छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरूस तिर्की अपनी 14 वर्षीय पोती ममता तिर्की के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी सीएमएचओ तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची ट्रेलर के पहियों के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को बाद में पकड़ लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालोद
Balod Accident News: NH-30 पर ट्रक-डीजे पिकअप की टक्कर में 5 युवकों की मौत, 5 घायल
Balod Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। मरकाटोला घाट के पास डीजे से जुड़ी पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
रायगढ़
Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
Raigarh Bus Accident: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयलर इलाके में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर संभाग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Abhanpur News: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के महानदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे।
बालोद
Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
Balod Bus Accident: बालोद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करहीभदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। यह घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
रायगढ़
Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर
Raigarh News: धरमजयगढ़ में मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हादसे में पिकअप सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
दुर्ग
Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल
Durg Road Accident: ग्राम झीट में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोतीपुर के पास गाय को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
Road Accident: धमतरी जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और वाहन उसे करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता हुआ टोल प्लाजा तक ले गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।