"धर्मांतरण" के लिए 18 परिणाम मिले
महासमुंद
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा इलाके में हर रविवार आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को लेकर धर्मांतरण के कथित प्रयासों की शिकायत सामने आई है। मोहल्लेवासियों के विरोध के बीच विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
कबीरधाम
Kawardha News: धर्मांतरण का मामला फिर चर्चा में, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी कार्रवाई
Kawardha News: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों के ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्रों में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, चर्चों और धार्मिक गतिविधियों की पड़ताल तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रायपुर
Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप
Raipur News: रायपुर के अमलीडीह इलाके में एक परिवार ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में नाबालिग बेटे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, मोबाइल फोन तोड़ने और परिवार को घर में बंद करने के आरोप भी शामिल हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
धमतरी
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Dhamtari News: पोटियाडीह में लीनेश साहू की मौत के मामले में अपर सत्र अदालत ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त तैयारी : अब 90 दिन पहले देनी होगी कलेक्टर को सूचना, घर वापसी के लिए 15 दिन का वक्त
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नियम कड़े किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत धर्म परिवर्तन से 90 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देनी होगी, जबकि अंतर-धार्मिक विवाह से जुड़े धर्मांतरण के लिए 60 दिन पहले जानकारी देना अनिवार्य होगा। अवैध, जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रीय
धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से जुड़े एक धर्म परिवर्तन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हेमराज टेलर के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। हेमराज पर एक परिवार को धर्म विशेष अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हेमराज की एफआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया था।
जांजगीर-चांपा
सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।
बिलासपुर
धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तीन पर एफआईआर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर धर्मांतरण का विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर मालिक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़
स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित, थाने में भी केस दर्ज
जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कथित धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि स्कूल में बच्चों को ईसाई धार्मिक बातें सिखाई जा रही थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। डीईओ ने जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की। वहीं बलौदा थाना में भी बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धमतरी
Conversion Controversy: धमतरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध
Conversion Controversy: धमतरी जिले के नगरी के वार्ड क्रमांक 12 में आयोजित चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। धर्मांतरण की आशंका जताते हुए हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, CM साय ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
रायपुर
Bastar Diwali: नक्सलवाद का असर कम होने से बदली तस्वीर, कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली
Bastar Diwali: नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में इस बार पहली बार दिवाली मनाने को लेकर उत्साह है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे क्षेत्र में आए बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने नक्सलवाद, SIR विवाद और राहुल गांधी के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए।