"पेड़ों की कटाई" के लिए 16 परिणाम मिले
रायपुर
Tuta Forest: फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों का विरोध तेज, स्मृति ईरानी को लिखा पत्र
Tuta Forest: नवा रायपुर के तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध तेज हो गया है। माना-तूता जंगल संघर्ष समिति ने स्मृति ईरानी को पत्र भेजकर कटाई रोकने और परियोजना के लिए वैकल्पिक जमीन चुनने की मांग की है।
रायपुर संभाग
Arang News: माना-तूता के मानव निर्मित जंगल पर संकट, बचाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लगाई गुहार फिल्म सिटी परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई की आशंका
Arang News: माना-तूता जंगल संघर्ष समिति ने चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना के लिए जमीन के उपयोग से हजारों पेड़ों पर संभावित खतरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सहयोग मांगा है। समिति ने जंगल को बचाने के साथ क्षेत्र में महाविद्यालय, सार्वजनिक पुस्तकालय और ऑक्सीजन केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
वनमंडल महासमुंद के बागबहरा क्षेत्र में तमोरा बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। लगभग 94 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई, भूमि की जुताई और वन सीमा चिन्हों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर
Chitrotpala Film City: विकास चाहिए, लेकिन जंगल नहीं कटना चाहिए, चित्रोत्पला फिल्म सिटी पर ग्रामीणों का विरोध
Chitrotpala Film City: नवा रायपुर के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए पेड़ों की कटाई का ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। विरोध के बाद फिलहाल कटाई रोक दी गई है।
रायपुर संभाग
Chhattisgarh Agriculture: रायपुर में कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ का कृषि परिवार सम्मेलन संपन्न
Chhattisgarh Agriculture: रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा भवन में छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ द्वारा कृषि परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान और पूर्व प्रांत अध्यक्षों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी
Bailadila Deposit 13: छत्तीसगढ़ के बस्तर में बैलाडीला के डिपॉजिट-13 और नंदराज पर्वत क्षेत्र में प्रस्तावित खनन गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। तामोड़ी गांव में संयुक्त पंचायत जन संघर्ष समिति की बैठक में 18 से अधिक गांवों के प्रतिनिधियों ने नंदराज पर्वत और जंगल बचाने के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला लिया। ग्रामीणों ने करीब 7,200 पेड़ों की कटाई की तैयारी का आरोप लगाते हुए ग्रामसभा की सहमति और खनन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
महासमुंद
BTI Road Construction: महासमुंद में BTI रोड निर्माण को मिलेगी रफ्तार, विधायक ने तय समय-सीमा में काम पूरा करने दिए निर्देश
BTI Road Construction: महासमुंद में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से BTI रोड का निर्माण किया जाएगा। 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ डिवाइडर भी बनेगा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने PWD और नगर पालिका अधिकारियों के साथ समीक्षा कर सभी विभागों के बीच समन्वय बनाने और निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
गरियाबंद
Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद
Forest Department Action: छत्तीसगढ़ के करका जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, मौके पर विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। जांच में 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण के संकेत और करीब 30 हजार पेड़ों की कटाई का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है।
राष्ट्रीय
Shahdol News: पेड़ कटाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Shahdol News: बुढ़ार वन परिक्षेत्र में पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से एक मजदूर केशव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, वहीं वन विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
रायगढ़
नागरमुड़ा में पेड़ कटाई पर विवाद, कोयला खदान के लिए 40 हजार से ज्यादा पेड़ काटने का आरोप
रायगढ़ में स्थित तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के आबंटन के बाद जिन्दल ने इलाके के नागरमुड़ा में बीते एक माह के भीतर 40 हजार से भी अधिक पेड़ों को काट दिया है, जबकि अनुमति लगभग 16 हजार पेड़ों की थी। इतना ही नहीं प्रबंधन ने अनुमति की आड़ में बेशकीमती सौगान व प्रतिबंधित सराई के पेड़ों को भी काटकर यह बता दिया है कि इलाके में उसे रोकने वाला कोई नहीं है।
महासमुंद
खुलासा : बिजली चोरी कर वारदात को दिया अंजाम, हरे-भरे पेड़ों पर चली कटर मशीन
महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर में अज्ञात बदमाशों ने मुख्य बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन (कटिया) जोड़कर बिजली चोरी की और कटर मशीन से किसान की निजी जमीन पर लगे कीमती पेड़ों को काटकर लकड़ी लेकर फरार हो गए।
राष्ट्रीय
एक्शन : एडीएम कार्यालय में घूस का खेल उजागर, लोकायुक्त ने रीडर को किया गिरफ्तार
Summary:
सिवनी जिले में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय लखनादौन में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता संतोष सिंह सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि उनकी पैतृक जमीन से जुड़े पेड़ों की कटाई के मामले में अपील में उनके पक्ष में फैसला दिलाने के लिए पहले 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।