"मारपीट के मामले" के लिए 11 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
Illegal Liquor: विदास नगर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Dongargarh News: मारपीट केस में भाजपा नेताओं के नाम की चर्चा, वायरल हुआ वीडियो
Dongargarh News: कुम्हारपारा में नवरात्र मेले के दौरान शुरू हुआ विवाद गुरुवार देर रात मारपीट में बदल गया। चाकू, बेसबॉल बैट और डंडों से हमले के आरोप हैं। कई लोग घायल हुए और पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
बिलासपुर
Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला
Crime News: बिलासपुर के तालापारा स्थित संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगा है। हमले में युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए परिजन भी घायल हुए। सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Bilaspur Central Jail: मोबाइल ले जाने से रोका तो प्रहरी से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Central Jail: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मुलाकाती कक्ष में मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे।
रायगढ़
Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
Woman harassment case: धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में महिला के घर घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल भी जब्त किया है।
रायपुर
अकेली महिलाओं का पीछा कर वारदात को देता था अंजाम,हत्या और मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। जांच में सामने आया कि 21 जुलाई को पानी से भरे प्लॉट में मिली महिला की हत्या के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता थी।
बिलासपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा दारूभट्ठी के पास हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग
प्रॉपर्टी डीलर पर हमला : बेसबॉल बैट से गिराया, फिर चाकू-कटर से किए वार, प्रखर चंद्राकर पर गंभीर आरोप
भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने के मामले में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट, चाकू और कटर से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रायगढ़
लूटकांड का खुलासा : तीन दिन पहले जेल से निकला आरोपी फिर गिरफ्तार
रायगढ़ में जेल से रिहा होने के महज तीन दिन बाद एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात घर लौट रहे एक सेल्समैन से 15,200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पहचान परेड के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लिए धमकाने और SC-ST एक्ट में फंसाने की साजिश का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही है और SC-ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।