"संपत्ति कुर्क" के लिए 5 परिणाम मिले
रायपुर
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
राजनीति
Chandrashekhar Azad: सांसद की बढ़ीं मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया non-bailable warrant, संपत्ति कुर्क करने के निर्देश
Chandrashekhar Azad: 2018 के साहिबाबाद मारपीट मामले में गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने संपत्ति कुर्की से जुड़ी कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
रायपुर
बड़ा फर्जीवाड़ा : 56 लाख की जगह बंटे 9 करोड़, ED ने कुर्क की 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
रायपुर-विशाखापट्टनम नेशनल हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपये की 62 संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। मामले में जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का अवैध मुआवजा लेने का मामला सामने आया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक
सरगुजा में नाबालिग दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक जब्त कर ली है और चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
दुर्ग
न्यायिक हिरासत : चोरी के लोहे से खड़ी की करोड़ों की दौलत, पुलिस ने खोले संगठित गिरोह के राज
दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी संजय सिंह के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के जेवर और लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 250 टन स्क्रैप समेत कुल 3.22 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है।