"स्कूल शिक्षा विभाग" के लिए 56 परिणाम मिले
शिक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब जरूरत पड़ने पर स्कूलों में पदस्थ लिपिक और भृत्य को कलेक्टर व कमिश्नर कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इससे स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
रायपुर
Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी
Fake Transfer Order Scam: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शिक्षकों और कर्मचारियों के फर्जी तबादला आदेश जारी होने का मामला सामने आया है। विभागीय लेटरहेड, नकली सील और फर्जी हस्ताक्षर के जरिए आदेश तैयार किए गए।
राज्य सरकार
School Holiday: स्कूलों की दिवाली छुट्टी बढ़ी, अब 6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश
School Holiday: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दीपावली अवकाश में संशोधन किया है। अब प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों का अवकाश रहेगा।
राज्य सरकार
CG Sports Mission: गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं, CM साय ने तैयार की योजना
CG Sports Mission: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत गांवों, जनजातीय क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
शिक्षा
CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
CG Education Department: राजनांदगांव जिले में BSK ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी के दौरान 264 शिक्षकों का रिकॉर्ड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी से दो दिनों के भीतर संबंधित शिक्षकों की जानकारी मांगी है। प्रभारी DEO प्रवास सिंह बघेल के अनुसार, रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सूची में सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षक भी हो सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी सामने आई हैं।
शिक्षा
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया मौका, 1654 पदों के विज्ञापन में संशोधन
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के विस्तृत विज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधन किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित और कृषि विषयों में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियों का विस्तार किया गया है। कुल 1,654 पदों पर भर्ती के लिए नए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन की तारीख व्यापमं अलग से घोषित करेगा।
रायपुर
CG Government Transfer Order: मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों के बदले विभाग, कई आदेशों में संशोधन जारी
CG Government Transfer Order: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में छह अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। GAD के आदेश में संशोधन के बाद राजपाल बघेल, मुश्ताक अली अंसारी, ब्रजेश अग्रवाल, गुलाब साव और ज्योति पटेल को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
School News: 1.30 करोड़ का स्कूल, दर्ज सिर्फ 3 छात्र, 6 बच्चों को नहीं मिला एडमिशन
School News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के समेली में 1.30 करोड़ रुपए की लागत से बने हाईस्कूल में केवल 3 छात्र दर्ज हैं। स्कूल में हर महीने करीब 6 लाख रुपए वेतन पर खर्च हो रहे हैं, जबकि 6 विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया है।
शिक्षा
Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में अब अलग से पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ी भाषा, 18 बोलियों में तैयार हो रहा पाठ्यक्रम
Chhattisgarhi Subject: स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी भाषा को स्वतंत्र विषय के रूप में शामिल करने की तैयारी चल रही है। SCERT ने पाठ्यक्रम, पढ़ाने की व्यवस्था और लागू करने की रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। अंतिम मंजूरी राज्य शासन की ओर से दी जाएगी।
शिक्षा
Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर
Chhattisgarh Private Schools: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने निजी स्कूलों में शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जांच की मांग की है। संगठन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान नियम लागू करने की मांग करते हुए 1 मार्च 2027 से सख्ती की बात कही है।
रायपुर
CG Teacher Exam: 6,812 पदों के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित, अक्टूबर से शुरू होगा एग्जाम
CG Teacher Exam: 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तारीखों का ऐलान किया गया है। सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर, शिक्षक की 25 अक्टूबर और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।
शिक्षा
CG Lecturer Recruitment: 854 पदों पर भर्ती शुरू, 8 विषयों में मिलेगा मौका
CG Lecturer Recruitment: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत समेत 8 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसकी संभावित तारीख 29 नवंबर तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया की तारीख जल्द जारी होगी।