देश
कुल 2280 खबरें
Hair Styling Tips: पतले बालों को दें घनी चोटी का लुक, अपनाएं ये आसान उपाय
Hair Styling Tips: अगर आपके बाल पतले हैं और पार्टी या किसी खास मौके पर ओपन हेयर रखने का मन नहीं है, तो चोटी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। सही हेयरस्टाइलिंग ट्रिक की मदद से पतली चोटी को भी घना और बाउंसी लुक दिया जा सकता है।
Box Office Report: ‘दृश्यम 3’ की दस्तक, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई सुस्त
Box Office Report: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market News: SBI Mutual Fund का Swiggy पर बड़ा दांव, 5% के पार पहुंची हिस्सेदारी
Stock Market News: भारत की प्रमुख असेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Mutual Fund ने फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कंपनी Swiggy में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 फीसदी से ऊपर कर ली है।
India Pulses Market: त्योहारों से पहले दालों के दाम पर सरकार का बड़ा कदम, चना-पीली मटर पर घट सकती है इंपोर्ट ड्यूटी
India Pulses Market: भारत दालों की अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सप्लाई में बदलाव का सीधा असर दालों की कीमतों पर पड़ता है।
UP Politics: अखिलेश बोले- कई BJP विधायक संपर्क में, केशव प्रसाद मौर्य ने भी ठोका 25 सपा विधायकों पर दावा
UP Politics: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में हैं, जबकि केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए सपा के 25 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया।
Punjab Congress: चुनाव से पहले राजा वडिंग का इस्तीफा, नए कप्तान की रेस में ये दिग्गज सबसे आगे
Punjab Congress: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।
Mahanadi Water Dispute: समाधान की उम्मीद में आज दिल्ली में जुटेंगे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
Mahanadi Water Dispute: 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। चर्चा का केंद्र महानदी के जल बंटवारे और प्रबंधन को लेकर आपसी सहमति बनाने पर रहेगा।
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 से 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹2810 हो गई है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Dabra crime News6 और 7 साल की बच्चियों से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Dabra Crim: भितरवार थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बिस्किट और नमकीन देने के बहाने बच्चियों को कमरे में बुलाकर गलत हरकत की। बच्चियों के शोर मचाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ी राहत, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और कुसुम समेत सभी प्रमुख रबी फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला किया है।
SC on Corporate Hospitals: दवाओं के मार्जिन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, Apollo-Yatharth समेत हॉस्पिटल शेयर गिरे
SC on Corporate Hospitals:सुप्रीम कोर्ट की कॉर्पोरेट अस्पतालों को लेकर की गई सख्त टिप्पणी का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। अस्पतालों द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर ज्यादा मार्जिन वसूले जाने के मुद्दे पर कोर्ट की नाराजगी के बाद हॉस्पिटल सेक्टर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Burhanpur News: पेड़ पर तीन दिन से बैठी गर्भवती भालू का रेस्क्यू, गांव में लौटी राहत
Burhanpur News: नायर गांव में तीन दिन से पेड़ पर बैठी गर्भवती मादा भालू को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इंदौर से आई टीम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकीय जांच के बाद भालू को जंगल में छोड़ा जाएगा।