देश
कुल 2280 खबरें
Murder Case: गुरुद्वारे के बाहर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
Murder Case: युवक विक्रम की चाकू मारकर हत्या मामले में CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हत्या से पहले मृतक और आरोपी साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और 100 रुपये के विवाद के बाद आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Narmadapuram News: नदी किनारे जुए की महफिल, नोटों की गड्डियों वाले वीडियो वायरल
Narmadapuram News: नदी किनारे जुए के अड्डे के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में नदी किनारे और तिरपाल की झोपड़ी में लोगों के जुआ खेलने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध इलाकों में दबिश दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। अब वीडियो की लोकेशन की पुष्टि कर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
INDIA Alliance: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज, सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
INDIA Alliance: गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने देशभर में आंदोलन और संसद में मुद्दा उठाने की योजना बनाई है।
Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Vidisha News: विदिशा जिले के गंजबासौदा में लापता चार साल की आदिवासी बच्ची का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बच्ची की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल
crime news: नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक पर अपनी सास की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान अंसारी ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद के बाद उसने चाकू और साबल से हमला कर दिया। घटना में सास हकीमन खातून की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी अफसाना खातून घायल हो गईं।
MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर
MRPL blast: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित MRPL रिफाइनरी परिसर में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने एयरपोर्ट और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। विस्फोट के कारण और नुकसान की जांच जारी है।
Commodity Market Update: सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, जानिए आज का ताजा रेट
Commodity Market Update: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया था, जबकि चांदी करीब ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास थी।
Election Commission: SIR प्रक्रिया पूरी वाले राज्यों में Form-6 से हटाई गई अतिरिक्त शर्त, नए वोटरों को मिलेगी राहत
Election Commission: विशेष गहन समीक्षा (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने नए मतदाता पंजीकरण के Form-6 में किया गया अतिरिक्त SIR घोषणा पत्र वाला बदलाव वापस ले लिया है। अब नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को माता-पिता या पूर्वजों से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। विरोध और आयोग के भीतर उठे सवालों के बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे नए मतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया में राहत मिलेगी।
Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका
Ration Card Update: छह महीने से सरकारी राशन दुकान से अनाज नहीं लेने वाले करीब 1.58 करोड़ निष्क्रिय राशन कार्डों पर अक्टूबर से राशन आपूर्ति रोकी जा सकती है। हालांकि, सरकार कार्ड तुरंत रद्द नहीं करेगी, बल्कि लाभार्थियों को e-KYC और पात्रता साबित करने के लिए 3 महीने का समय दिया जाएगा। सत्यापन पूरा होने पर राशन सुविधा दोबारा शुरू की जा सकेगी। सरकार का उद्देश्य फर्जी, डुप्लीकेट और अपात्र कार्डों को हटाकर PDS सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाना है।
Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
Indian Coast Guard और गुजरात ATS ने अरब सागर में संयुक्त अभियान चलाकर 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ईरानी धौ से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
Jammu Kashmir News: CISF कैंप में बहस के बाद जवान ने चलाई गोली, अधिकारी समेत 4 जवानों की मौत
Jammu Kashmir News: कठुआ जिले के बसोली स्थित CISF कैंप में मंगलवार शाम आपसी विवाद के बाद एक जवान ने सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार जवानों की मौत हो गई। पुलिस और CISF ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने AI कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप, 7,000 करोड़ रूपए के हर्जाने का दावा
Bollywood News: उर्वशी रौतेला की टीम ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी पर एक्ट्रेस के नाम और उनकी छवि का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। टीम के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हर्जाने की मांग भी की गई है।