देश
कुल 2287 खबरें
Neha Jha arrested: एसी फर्स्ट क्लास कोच में शराब की तस्करी, दो सूटकेस के साथ युवती और इंजीनियर गिरफ्तार
Neha Jha arrested: समस्तीपुर में शराब तस्करी के मामले में एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रही नेहा झा और एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।
AMCA Mk2 Engine: 120 KN इंजन पर भारत की नजर सैफरान और रोल्स-रॉयस के बीच कड़ा मुकाबला
AMCA Mk2 Engine: 120 केएन इंजन के लिए भारत सैफरान और रोल्स-रॉयस के प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है। तकनीकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा और घरेलू निर्माण क्षमता इस फैसले के प्रमुख आधार हैं। इंजन साझेदार का चयन भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और भविष्य की एयरोस्पेस तकनीक के लिए महत्वपूर्ण होगा।
Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या की, फिर पुलिस को खुद दी सूचना
Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में पति गजेंद्र संखवार ने पत्नी सपना उर्फ आसमा की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
Gold-Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन महंगा, 1.61 लाख रुपए के करीब भाव, चांदी में बदलाव नहीं
Gold-Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन भाव बढ़ने से 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही सोने की कीमत करीब 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। 1,60,900 रुपए हुआ सोने का भाव स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह से शुरू हुई नई सियासी जंग, PM मोदी के नाराज फूफा वाले तंज पर खरगे का पलटवार
PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाराज फूफा वाले बयान पर कांग्रेस और BJP आमने-सामने आ गई हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा। BJP नेता नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति से देश का विकास नहीं रुकेगा।
Bank Strike: 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, सरकारी बैंकों की सेवाओं पर पड़ सकता है असर
Bank Strike: देशभर के बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है।
Satya Niketan building collapse: इमारत हादसे पर MCD का बड़ा एक्शन, 5 अधिकारी निलंबित, लापरवाही की जांच शुरू
Satya Niketan building collapse: इमारत हादसे के बाद MCD ने 5 अधिकारियों को निलंबित किया है। मामले में प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
VA Tech Wabag Share: सुस्त बाजार में चढ़ा शेयर, RIL के बड़े ऑर्डर से मिली तेजी
VA Tech Wabag Share: शेयर बाजार में गिरावट के माहौल के बावजूद सोमवार को VA Tech Wabag के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर करीब 3 प्रतिशत उछलकर 2,064 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी की मुख्य वजह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से मिला एक नया और बड़ा ऑर्डर है।
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर 80% तक छूट करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर भारी डिस्काउंट का दावा कर ग्राहकों को आकर्षित करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर अब कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने इस संबंध में केमिस्ट असोसिएशनों और मेडिकल स्टोर संचालकों को एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने दुकानों पर भारी छूट के दावे वाले बोर्ड, बैनर या विज्ञापन लगाने से बचने की चेतावनी दी है।
Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है?
Maharashtra Politics: एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (UBT) गुट के कुछ विधायकों के संभावित पाला बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शिंदे गुट से जुड़े नेताओं का दावा है कि उद्धव खेमे के साथ बचे करीब 20 विधायकों में से 14 उनके संपर्क में हैं।
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 6 हो गई। हादसे के बाद FIR दर्ज कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि MCD ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Delhi Murder: युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड ने बताई पूरी घटना
Delhi Murder: मयूर विहार फेज-3 में करीब 40 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड ने दो लोगों को हमला करते देखने की बात कही है।