देश
कुल 2290 खबरें
Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है?
Maharashtra Politics: एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (UBT) गुट के कुछ विधायकों के संभावित पाला बदलने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। शिंदे गुट से जुड़े नेताओं का दावा है कि उद्धव खेमे के साथ बचे करीब 20 विधायकों में से 14 उनके संपर्क में हैं।
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 6 हो गई। हादसे के बाद FIR दर्ज कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि MCD ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Delhi Murder: युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड ने बताई पूरी घटना
Delhi Murder: मयूर विहार फेज-3 में करीब 40 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड ने दो लोगों को हमला करते देखने की बात कही है।
Diabetes Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ रही ब्लड शुगर? तनाव हो सकता है बड़ी वजह
Diabetes Control: तनाव का प्रभाव केवल मन और भावनाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर शरीर की कई प्रक्रियाओं पर भी पड़ सकता है। तनाव की स्थिति में शरीर खुद को किसी चुनौती या खतरे से निपटने के लिए तैयार करता है। इस दौरान कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन सक्रिय होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं।
Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूटा, अब हर्ष मेहता संग डेटिंग की चर्चा
Bollywood News: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक वक्त बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उनकी जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिला। हालांकि, शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
Building Collapse: 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका
Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से PG में रह रहे कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे से मदद की आवाजें आ रही हैं और NDRF, पुलिस व फायर टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने आसपास की इमारतें भी खाली करा दी हैं।
Hanuman Ansh: 2 करोड़ की फिल्म ने कमाए 100 करोड़, नीम करोली बाबा के किरदार को मिला दर्शकों का प्यार
Hanuman Ansh: जब किसी को भगवान का आशीर्वाद मिलता है तो उसकी मेहनत किस तरह बड़ी सफलता में बदल सकती है, इसकी मिसाल इन दिनों फिल्म हनुमान अंश दे रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म अब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
Delhi Police Job Scam: नौकरी का झांसा देकर 500 बेरोजगारों से 20 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Delhi Police Job Scam: दिल्ली पुलिस ने टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 500 बेरोजगारों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। वजीराबाद में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड और 2 बैंक पासबुक बरामद की हैं।
Manjhi Teachers Protest: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध, पुरानी पेंशन और समान वेतन की मांग
Manjhi Teachers Protest: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली, समान काम के लिए समान वेतन और TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
Miss World 2026: जोहेरी मोला ने जीता ताज, स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस बनीं फर्स्ट रनर-अप
Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला के सिर सजा है। 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में जोहेरी को विजेता घोषित किया गया। खिताब जीतने के बाद पिछले साल की मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने उन्हें ताज पहनाया। ओपल सुचाता अपने देश की पहली मिस वर्ल्ड विजेता रही थीं।
Sagar Poisonous Liquor: जहरीली शराब से मौतें, CM यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Sagar Poisonous Liquor: जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट है। CM मोहन यादव ने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने भी अधिकारियों से जानकारी लेकर राहत व उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए। एहतियातन 7 शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग शुरू की गई है।
Kitchen Cleaning Tips: चिपचिपी टाइल्स साफ करने के लिए आजमाएं ये घरेलू तरीके
Kitchen Cleaning Tips: किचन में खाना बनाते समय तेल, मसाले और खाने की छोटी-छोटी छींटें अक्सर फर्श तक पहुंच जाती हैं। रोजाना पोछा लगाने के बावजूद अगर टाइल्स की सतह चिपचिपी महसूस हो रही है और उसकी चमक कम हो गई है, तो नियमित सफाई के साथ कुछ घरेलू उपाय भी आजमाए जा सकते हैं। किचन की टाइल्स से चिकनाई हटाने के लिए आधी बाल्टी गुनगुने पानी में 2 से 3 ढक्कन सफेद सिरका और 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाने का तरीका अपनाया जाता है।