महासमुंद
महासमुंद जिले से जुड़ी स्थानीय खबरों, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों की विश्वसनीय जानकारी इस श्रेणी में पढ़ें। यहां महासमुंद शहर और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों के साथ स्थानीय विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और आम लोगों से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी जाती है।
कुल 1272 खबरें
खट्टी के जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की नृशंस हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव
महासमुंद के खट्टी जंगल में 22 वर्षीय प्रकाश पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गले पर चाकू से वार किया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है।
महासमुंद में सनसनीखेज हत्या : खट्टी के जंगल में मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में दहशत
मृतक को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या की गई। घटनास्थल पर खून के छींटे, टूटे सामान और बचाव के प्रयास के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो डीएनए, फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।
हादसा : ओवरटेक के दौरान 2 की मौत
महासमुंद में बागबाहरा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब मृतक श्रवण धिवर और राहुल धिवर ओवरटेक कर रहे थे। घायल रॉबिन सायमन और राहुल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।
बसना में चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
04 मार्च को बसना के गढ़पटनी रोड, सीटी मैदान के पास नरेश ओगरे (36) लोगों को धारदार चाकू से डराने-धमकाने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बड़ा लोहे का चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई।
हाईवे सुरक्षा पर सवाल: लचर ट्रैफिक व्यवस्था ने लिया एक और जीवन
पिथौरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ग्राम राजा देवरी निवासी 52 वर्षीय आत्मा दीवान अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी टप्पा स्थित अवतार ढाबा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग तेज़ रफ्तार वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था के कारण हादसों की बढ़ती संख्या पर नाराज़ हैं।
मां-बच्चा दोनों सुरक्षित: सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जटिल सिजेरियन ऑपरेशन सफल
सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 वर्षीय महिला नरगिस का तीसरा सफल सिजेरियन (C-section) ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया गया। 3.200 किलोग्राम वजनी स्वस्थ पुत्र के जन्म के साथ मां-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफलता को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और CMHO डॉ. आई नागेश्वर राव ने चिकित्सा टीम को बधाई दी। ऑपरेशन ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को उजागर किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कड़ा फैसला : मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में उपाध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित
महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अनुशासन बनाए रखने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी विजय साव को मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में यह निर्णय स्पष्टीकरण न मिलने के बाद लिया गया, साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शोभायात्रा में आर्ट ऑफ लिविंग ने शरबत पिलाकर किया स्वागत
बागबाहरा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने पुराने बस स्टैंड के पास शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भीषण गर्मी में किए गए इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की, जिससे भक्तों को राहत मिली और वे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे।
धान उपार्जन केंद्र में 1.65 करोड़ की हानि, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में 2024-25 की खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन में 14221 बोरे धान में से 11416 बोरे गायब पाए गए, जिससे शासन को 1.65 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि हुई। इस मामले में तीन आरोपियों में से राजेन्द्र पटेल ने 02.02.2026 को आत्मसमर्पण किया था, जबकि फरार कार्तिकेश्वर यादव और तेजराम पटेल को तकनीकी जांच सहायता से 03.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
खल्लारी धाम में गूंजा आस्था का स्वर : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माता के चरणों में नवाया शीश, प्रदेश की खुशहाली की कामना
खल्लारी मेला महोत्सव में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ खल्लारी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग के सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
महासमुंद में जेसीबी चोरी का फर्जी खेल : बीमा रकम हड़पने रची साजिश, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड
महासमुंद के खल्लारी थाना क्षेत्र में जेसीबी चोरी का मामला फर्जी निकला, जहां फरियादी गोविंद धीवर ने बीमा क्लेम पाने के लिए खुद ही साजिश रची थी। उसने अपनी जेसीबी पहले ही बेच दी थी और दूसरी मशीन से झूठा घटनाक्रम तैयार कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में खुलासा होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
खल्लारी मेला महोत्सव का भव्य आगाज : श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम
महासमुंद जिले के खल्लारी में 5 दिवसीय खल्लारी मेला महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। खल्लारी माता मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष केशव नायक रामचंद्राकर ने किया।