राष्ट्रीय
400 खबरें
स्पीड का जानलेवा स्टंट : मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर 250 की रफ्तार में दौड़ी बीएमडब्ल्यू, डिवाइडर से टकराकर उड़े परखच्चे, दो दोस्तों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ. एक बेहद तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चकनाचूर हो गई और उसका इंजन गाड़ी से टूटकर 30 मीटर दूर जा गिरा. इस हादसे में कार सवार युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. पुलिस को जांच में हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो मिला है, जिसमें कार 250 किलोमीटर प्रति घंटे की जानलेवा रफ्तार में दौड़ती दिख रही है.
मद्रास हाई कोर्ट सख्त : तिरुप्पारनकुंड्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने के आदेश पर सरकार से मांगा जवाब
तिरुप्पारनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित ऐतिहासिक दीप स्तंभ पर दीपक जलाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै खंडपीठ ने तमिलनाडु सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि एकल न्यायाधीश के आदेश को लागू करने में प्रशासन को क्या कठिनाई आ रही है।
भारत-चीन : नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज से, क्या अजित डोभाल के सामने झुकेगा चीन?
भारत की मेजबानी में सोमवार से BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस अहम बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे। आधिकारिक तौर पर बैठक का फोकस आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के दुरुपयोग जैसी वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा, लेकिन सबसे अधिक ध्यान भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर होगा।
हादसा : 7 महिला कर्मचारियों की मौत, 65 से अधिक प्रभावित, तिरुवल्लूर सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 9 गंभीर मरीजों को चेन्नई रेफर किया गया है।
सल्फास गैस का कहर : 5 साल के मासूम की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के आनु गांव में अनाज में रखी गई सल्फास दवा से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 5 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है। मामले की जांच में सल्फास दवा के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है और प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य व्यवस्था : एंबुलेंस नहीं मिली, महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल
पन्ना जिले में जहरीला पदार्थ खाने वाली 40 वर्षीय महिला की समय पर एंबुलेंस न मिलने से रास्ते में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस ढाई घंटे की देरी से पहुंची और रेफर किए जाने के बाद भी दूसरी एंबुलेंस नहीं मिली। वहीं, पोस्टमार्टम के लिए तीन घंटे तक इंतजार कराने से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार
पटना पुलिस ने बिहटा डकैती कांड की जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिन में कबाड़ बीनने के बहाने घरों और कॉलोनियों की रेकी करते थे, जबकि रात में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
बड़ा फैसला : 16 FDC दवाओं की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक
केंद्र सरकार ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।
मंदिर हादसा : मानवत में हनुमान मंदिर की छत ढहने से मचे चीख-पुकार, 5 लोगों ने गंवाई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन सभा मंडप अचानक ढह गया। हादसे में कम से कम 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के समय मंदिर में भारी भीड़ मौजूद थी।
कार्रवाई : एमडी पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत दो गिरफ्तार
हरदा में पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार से 54.76 ग्राम एमडी पाउडर बरामद कर जनपद सदस्य के पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से 1.10 लाख रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है।
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक
सुबह परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन भाई-बहनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे जिला अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की सीनियर टीम की निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।