राष्ट्रीय
847 खबरें
छात्रों के प्रदर्शन पर विजय सरकार ने बदला रुख, 14 अगस्त का आदेश 19 अगस्त को वापस
तमिलनाडु सरकार ने छात्रों को CJP और वामपंथी संगठनों के राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने वाला 14 अगस्त का आदेश वापस ले लिया है। शिक्षा विभाग ने 19 अगस्त को निर्देश निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि वह अब प्रभावी नहीं है। इस फैसले का CJP समेत कई संगठनों ने विरोध किया था।
कोलकाता अग्निकांड पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना
कोलकाता में हुई आगजनी की घटना में जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद और राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
ट्रक चालक की हत्या का खुलासा: प्रेमिका पर रॉड से हमला कर डीजल डालकर जलाने का आरोप, CCTV से खुला राज
पीलीभीत में ट्रक के केबिन में जले मिले चालक बलजिंदर सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंध खत्म करने को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी प्रेमिका ने तौर पर रॉड से हमला किया और केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी।
DJB टेंडर घोटाला: ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 गिरफ्तार
जल बोर्ड से जुड़े टेंडर घोटाले में ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर और 1.52 करोड़ रुपए की रिश्वत/कमीशन के लेनदेन का दावा किया है। मामले में मनी ट्रेल की जांच जारी है।
अमित शाह से मिलेंगे आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी, छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा। बैठक में छात्र आंदोलन, MMDR संशोधन अधिनियम और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर सख्ती, फेस रिकग्निशन से दर्ज होगी अटेंडेंस
फील्ड ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार-इनेबल्ड फेस रिकग्निशन और रियल टाइम जियो-लोकेशन आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है। आईटी ब्रांच इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी। वहीं बायोमीट्रिक मशीनों में खराबी और संभावित छेड़छाड़ को देखते हुए उन्हें CCTV निगरानी में रखने की तैयारी है।
होटल ताइबा में देर रात भीषण आग, मासूम समेत 9 की मौत, 28 सुरक्षित निकाले गए
कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित होटल ताइबा में बुधवार तड़के करीब दो बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय होटल में मौजूद अधिकांश लोग सो रहे थे। आग के बाद पूरी इमारत में घना धुआं फैल गया, जिससे कई लोगों की दम घुटने से मौत हुई। दमकल और राहत दल ने करीब 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।
22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पानी की टंकी से बरामद हुआ शव
नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा, मिल प्रबंधन पर हादसा छिपाने का आरोप
राइस मिल में पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने घटना की जानकारी करीब 20 घंटे तक छिपाए रखी। जांच के दौरान घटनास्थल से खून और अन्य सबूत गायब मिले, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
14 वर्षीय छात्रा के लापता होने से हड़कंप, CCTV में युवक के साथ दिखी
14 वर्षीय छात्रा मानवी के स्कूल जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि CCTV फुटेज में एक युवक उसे एक्टिवा पर ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस को फुटेज समेत शिकायत दी है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
5 साल के मासूम की हत्या का शक, घर के पीछे कमरे में जमीन में दबा मिला शव
हरदा जिले के ग्राम गहाल में पांच वर्षीय बच्चे राज का शव घर के पीछे बने कमरे में जमीन के अंदर दबा मिला। परिजनों ने बच्चे के चाचा पिंटू अखंडे पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सांसद-विधायकों के लंबित मामलों पर बड़ा खुलासा, 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी सूची में शामिल
सुप्रीम कोर्ट में सांसदों-विधायकों के लंबित आपराधिक मामलों को लेकर पेश रिपोर्ट में अहम आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे अधिक 89 मामलों का उल्लेख किया गया है। साथ ही मौजूदा और पूर्व सांसदों-विधायकों के हजारों मामले अदालतों में लंबित होने की जानकारी भी दी गई है।