"पत्रकार" के लिए 143 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Supreme Court: सिर्फ माइक और कैमरा उठा लेने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता, रील बनाने वालों को पत्रकारों जैसी छूट नहीं
Supreme Court: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। पुलिस ने कहा है कि केवल माइक और कैमरा लेकर वीडियो बनाने से कोई पत्रकार नहीं बन जाता। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यधारा के पत्रकारों के समान नहीं माना जा सकता। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की पहचान में आने वाली चुनौतियों और CJP के प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया है।
राष्ट्रीय
Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल
Bhopal News: भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही महिला पत्रकार सपना सड़क पर गिर गईं। पीछे से आए डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
कांग्रेस
Supreme Court Notice: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी को नोटिस जारी
Supreme Court Notice: राहुल गांधी के खिलाफ एक महिला पत्रकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि मार्च के दौरान धक्का लगने से वह घायल हो गई थीं। अदालत ने मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रीय
Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली
Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर कथित यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। शिकायत पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विदेश
India Pakistan News: UN में हाफिज सईद के सवाल पर फिर घिरे शहबाज शरीफ, पत्रकार के पूछने पर साधी चुप्पी
India Pakistan News: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पत्रकारों ने आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए। सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से आगे बढ़ गए।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: रैंप वॉक से लेकर खेल-प्रतियोगिताओं तक, महिला पत्रकारों ने मनाया तीज महोत्सव
Chhattisgarh News: रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के लिए आयोजित तीज महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक, खेल-प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने शामिल होकर महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पत्रकारों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।
राज्य सरकार
KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
KTU Raipur: भानुप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एआई व मीडिया रिसर्च लैब का अवलोकन कर जनसंचार की बारीकियां समझीं। उन्होंने ‘संवाद 98.2 एफएम’ में संदेश रिकॉर्ड किए और मीडिया विशेषज्ञों से संवाद किया।
रायपुर संभाग
नशामुक्त भारत अभियान में जन-जागरूकता बढ़ाने पर पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी सम्मानित
आरंग में ‘मेरा भारत—नशामुक्त भारत’ अभियान को समाचारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी को ब्रह्माकुमारीज़ आरंग सेंटर ने सम्मानित किया। अभियान के तहत आरंग ब्लॉक के करीब 40 स्कूलों में हजारों विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
पत्रकारिता : सीएम साय बोले—पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत आवाज
रायपुर में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार दोनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
छत्तीसगढ़
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, एसीबी में शिकायत
रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पूर्व में हटाए गए प्रोफेसर शाहिद अली की कथित पुनर्नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
डिग्री घोटाला : राजस्थान में योग और पत्रकारिता पढ़े छात्रों को थमा दी वकालत की डिग्री
सीकर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। योग और पत्रकारिता के छात्रों को गलती से कानून (लॉ) की डिग्री दे दी गई। इस चूक ने सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सिस्टम पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
कीर्तिमान अतिथि
मिशन बनाम कमीशन : बदलती पत्रकारिता के दौर में सच की तलाश पर पत्रकारों का मंथन
वरिष्ठ पत्रकार मलय बेनर्जी और डॉ. नीरज गजेंद्र के बीच हुई चर्चा में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मिशन से कमीशन की ओर झुकाव और डिजिटल युग की चुनौतियों पर गहन विचार हुआ। संवाद का निष्कर्ष यही रहा कि सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत हैं।