"महासमुंद पुलिस" के लिए 79 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund News: पुलिस स्मृति दिवस पर महासमुंद पुलिस ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Mahasamund News: महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को किया गया आमंत्रित, एसपी ने कहा- हर साल होता है आयोजन, परिजनों की समस्याओं के निराकरण पर भी दिया जाता है ध्यान।
महासमुंद
ganja smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
ganja smuggling: महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में 40.200 किलो गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मोबाइल डाटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामले में पहले दो परिवहनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कुल 32.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
महासमुंद
ऑपरेशन क्लीन : महासमुंद पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और ANTF ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में 324.690 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 274 किलो गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार मुख्य सहयोगी राकेश गड़सा को हरियाणा से पकड़कर पूरे अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर बड़ी चोट की गई।
महासमुंद
वारंटी गिरफ्तार : महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान, 6 दिन में 150 वारंट तामील
महासमुंद पुलिस ने 3 से 8 जून तक विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की। छह दिनों में 29 स्थायी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों का निष्पादन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
महासमुंद
कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।
महासमुंद
जब्त खेप खत्म : 4 दिन में 19.42 करोड़ का गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा नष्ट किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये है। 2 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के 45 मामलों में जब्त 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम गांजे को जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में बेलसोंडा स्थित बालाजी प्लांट में नष्ट किया गया।
महासमुंद
चोरी का खुलासा : महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का कॉपर वायर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र स्थित विपुल विद्युत प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट में हुई कॉपर वायर चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्लांट की फेंसिंग काटकर करीब 16 किलो कॉपर वायर चोरी किया था। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी टिकेश्वर भास्कर और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यवसायी दिनेश कंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
महासमुंद
महासमुंद पुलिस का विशेष अभियान: 4 दिनों में 94 वारंटियों को न्यायालय में पेश
महासमुंद पुलिस ने 23 से 26 मार्च 2026 तक चार दिन का विशेष अभियान चलाया। अभियान में कुल 94 वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया, जिनमें 88 गिरफ्तारी वारंट और 6 स्थायी वारंट शामिल थे। वारंट स्थानीय और अन्य जिलों के न्यायालयों से प्राप्त थे। अनुविभागवार निष्पादन के अनुसार, महासमुंद में 27, पिथौरा में 22 और बागबाहरा में 4 वारंट निष्पादित किए गए। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और रोकथाम सुनिश्चित करना था।
महासमुंद
Crime News: 42 किलो गांजा के साथ गुजरात-ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार
Crime News: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे-353 पर कार्रवाई करते हुए 42.710 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में गुजरात और ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजे और दो मोबाइल फोन सहित कुल 21 लाख 45 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
महासमुंद
Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त
Mahasamund News: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद
Mahasamund News: मंदिर के पास जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार, नगद और मोबाइल जब्त
Mahasamund News: बेमचा गांव में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 7 जुआरी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने 21,480 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए।
महासमुंद
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 9 महीने में करीब 50 करोड़ रुपए कीमत का 10 हजार किलो गांजा जब्त किया है। इस दौरान 177 मामले दर्ज कर 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।