"विस्फोट" के लिए 156 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
Naxal Operation: जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, BGL लॉन्चर और ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
Naxal Operation: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के हिक्केर जंगल में पुलिस ने नक्सलियों का हथियार डंप बरामद किया है। कार्रवाई में 2 BGL लॉन्चर, 3 ग्रेनेड, 31 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।
राजनांदगांव
Naxal News: गढ़चिरौली में पुलिस की कार्रवाई, जमीन में छिपाकर रखा विस्फोटक सामान बरामद
Naxal News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने जंगल के भीतर जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया है। कार्रवाई में 11 कुकर, डेटोनेटर, गन पाउडर और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस को आशंका है कि इसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले के लिए किया जा सकता था।
बीजापुर
Naxal Operation: कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद, 711 BGL सेल मिले
Naxal Operation: बीजापुर के कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 711 BGL सेल बरामद किए। ये विस्फोटक नक्सलियों के पुराने ठिकाने के पास जंगल में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल अब इलाके में छिपे अन्य हथियारों और IED की तलाश कर रहे हैं।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
सुकमा
Maoist Weapons Dump: सुकमा के जंगल में 208 डेटोनेटर बरामद, कारतूस और विस्फोटक भी जब्त
Maoist Weapons Dump: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छिपाए हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया है। पालाचलमा की पहाड़ियों में मिले इस डंप से 13 हथियार, जिंदा कारतूस, 208 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीर बम, बीजीएल सेल और वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर 12 अक्टूबर को की गई।
सुकमा
Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
Sukma Blast: कोंटा क्षेत्र में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में CRPF और ATT के चार जवान घायल हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीजापुर
Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया। मौके से SLR, INSAS रायफल, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड, कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
नारायणपुर
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के हाच्चेकोटी जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार व विस्फोटक डंप बरामद किया। मौके से .315 राइफल, 41 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स तार और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।
सुकमा
Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद
Sukma Naxal Operation: सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया। बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के जंगल से दो टिफिन बम, डेटोनेटर, जिलेटिन, कोडेक्स वायर, फ्यूज वायर समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री मिली।
राष्ट्रीय
अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई
अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 8 कर्मचारियों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है,
छत्तीसगढ़
सुरक्षाबलों की कार्रवाई : माओवादियों के ठिकानों से AK-47 कारतूस और IED समेत भारी विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में AK-47 और SLR के कारतूस, टिफिन IED, जिलेटिन स्टिक, देसी हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
राष्ट्रीय
जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जंगलों में छिपे माओवादियों के हथियारों और बारूद के एक बड़े ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। जिला स्वयंसेवी बल की टीम ने कलिमेला इलाके के गुंथबाड़ा और कदमगुडा के घने जंगलों में छापेमारी की।