"साइबर फ्रॉड" के लिए 30 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Vatsalya Ganpati Mahotsav: आस्था के साथ जागरूकता का रंग, साइबर फ्रॉड से बचाव का दिया संदेश
Vatsalya Ganpati Mahotsav: डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य समापन हुआ। गणेश विसर्जन के लिए निकले चल समारोह में हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव का संदेश देती जागरूकता झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने और गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
राष्ट्रीय
Bank Account Fraud: खाते से 99,700 रुपए गायब, आलीराजपुर में साइबर फ्रॉड की जांच शुरू
Bank Account Fraud: आलीराजपुर जिले में बैंक खाते से 99,700 रुपए की संदिग्ध निकासी का मामला सामने आया है। खाताधारक ने खुद पैसे नहीं निकालने की शिकायत की है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड की आशंका में जांच शुरू कर दी है और बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
साइबर फ्रॉड केस में बड़ा मोड़: IPS पर एक करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IG बोले- अब तक कोई ठोस सबूत नहीं
साइबर फ्रॉड केस में प्रशिक्षु IPS राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सरगुजा रेंज IG दीपक झा के मुताबिक अब तक जांच में IPS के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। मामले में ASI और आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर जांच जारी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
देश में बड़ा साइबर फ्रॉड : सीबीआई ने पकड़ी सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों को ठगा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग को सीबीआई ने दबोचा है। आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हूबहू नकली वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए। सुप्रीम कोर्ट की शिकायत पर सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है।
दुर्ग
साइबर फ्रॉड : गैस एजेंसी का फर्जी नंबर डालकर बुजुर्ग को लगाया 1.95 लाख का चूना
दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगों ने गैस एजेंसी के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए 65 वर्षीय बुजुर्ग से 1.95 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। सिलेंडर न मिलने पर पीड़ित ने इंटरनेट से नंबर सर्च किया, जिसके बाद ठगों ने खुद को गैस एजेंसी कर्मचारी बताकर पहले 10 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया और फिर बैंक खातों से बड़ी रकम निकाल ली।
दुर्ग संभाग
लोन के नाम पर ठगी : आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया ठिकाना, साइबर फ्रॉड और सट्टेबाजी के लिए खोल रहे थे म्यूल अकाउंट, 2 गिरफ्तार
Bhilai के छावनी इलाके में पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर गरीब लोगों के बैंक खाते और दस्तावेज हड़पने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी इन खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को बेचते थे। पुलिस ने Akash Jaiswal और Javed Akhtar को गिरफ्तार कर पासबुक, बैंक दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच जारी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Balrampur News: धान तस्करी के आरोपों के बीच रिश्वतखोरी का मामला, SDM और तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप
Balrampur News: वाड्रफनगर में उत्तर प्रदेश से धान लेकर आ रहे व्यापारी ने SDM तुलसी राम मरकाम और तहसीलदार अश्विनी चंद्रा पर वाहन छोड़ने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने कथित लेनदेन का वीडियो और ऑडियो भी सार्वजनिक किया है।
महासमुंद
Cyber Crime Awareness: ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए दिए जरूरी टिप्स
Cyber Crime Awareness: महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग के सहयोग से अधिकार मित्रों के लिए साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी निवेश, क्यूआर कोड स्कैम, एआई आधारित ठगी और साइबर अपराधों की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र अब विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
रायपुर
Raipur Crypto Fraud: दोगुने मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी
Raipur Crypto Fraud: रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी और USDT ट्रेडिंग के जरिए कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 25.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए संपर्क में आए आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग मुनाफा दिखाकर डॉक्टर का भरोसा जीता और अलग-अलग बैंक खातों व UPI के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। निकासी के समय RBI के नाम से फर्जी पत्र भेजकर वेरिफिकेशन फीस मांगी गई। शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से दिनेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
बिलासपुर
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार
Bribe Taking Case: नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने निगम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर कर्मचारी को पकड़ा।