"त्योहार" के लिए 172 परिणाम मिले
राज्य सरकार
राखियों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर
गरियाबंद जिले में बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षा हाट समेत विभिन्न स्थानों पर बिक्री स्टॉल लगाकर ग्रामीण महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था
सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी, सोना 1.60 लाख और चांदी 2.60 लाख के पार
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 6,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में लगभग 14,000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की खरीदारी महंगी हो गई है। MCX पर अक्टूबर 2026 में डिलीवरी वाला सोना 1,205 रुपए की तेजी के साथ 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
राज्य सरकार
फुलवारी की महिलाओं ने हुनर को बनाया रोजगार का जरिया, राखी बिक्री से बढ़ी आमदनी
ग्राम फुलवारी की सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाएं बिहान से जुड़कर बकरी पालन और राखी निर्माण जैसी गतिविधियों के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। रक्षाबंधन पर महिलाओं ने प्राकृतिक सामग्री से राखियां बनाकर कलेक्टोरेट के सामने स्टॉल लगाया और बिक्री से अतिरिक्त आय अर्जित की।
शेयर बाजार
चीनी की कीमत बढ़ने से शुगर शेयरों में तेजी, एक महीने में 51% तक चढ़े भाव
शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में कमजोरी दर्ज की गई। कमजोर बाजार के बीच शुगर कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा।
शिक्षा
नागपंचमी पर विशेष कक्षा, बच्चों को सांपों के प्रति किया जागरूक
नागपंचमी के अवसर पर शासकीय आशीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राथमिक विभाग में विशेष ज्ञानवर्धक कक्षा आयोजित की गई। प्रधान पाठक डेमेश्वरी गजेंद्र ने बच्चों को नागपंचमी की धार्मिक-सांस्कृतिक महत्ता, सांपों के प्राकृतिक जीवन और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जानकारी दी। बच्चों को प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील रहने का संदेश भी दिया गया।
राज्य सरकार
खाद्य सुरक्षा को लेकर महासमुंद में सख्ती, 9 मामलों में 16.66 लाख का अर्थदंड
महासमुंद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 9 प्रकरणों में 16.66 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। जांच के दौरान 149 खाद्य नमूने लिए गए और 5 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया।
नारायणपुर
लाल आतंक पर भारी देशभक्ति : अबूझमाड़ के 9 गांवों में आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के नौ गांवों में पहली बार बिना नक्सली खौफ के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र और सुरक्षित भविष्य की ओर नए कदम का संदेश दिया।
राज्य सरकार
महतारी वंदन योजना : रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, महिलाओं के खिले चेहरे
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मुंगेली जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू आवश्यकताओं, स्वरोजगार और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में कर रही हैं। नियमित सहायता मिलने से महिलाएं परिवार के खर्चों में अपनी भागीदारी भी बढ़ा रही हैं।
स्टार्टअप
20 हजार रुपए से शुरू करें धूपबत्ती का स्टार्टअप , घर बैठे हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई
छोटे शहरों में पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों और मंदिरों के कारण धूपबत्ती तथा हवन सामग्री की मांग पूरे साल बनी रहती है। नवरात्रि, सावन, दीपावली और शादी-विवाह के सीजन में इन उत्पादों की बिक्री और बढ़ जाती है। इस स्टार्टअप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर के एक छोटे कमरे से भी शुरू किया जा सकता है।
रायपुर
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की सौगात : स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10% छूट, वॉटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध
रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10% छूट की सुविधा शुरू की है। राखी को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए 10 और 15 रुपये में वॉटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध हैं।
कोरबा
CKS की नई प्रदेश टीम घोषित, धीरेंद्र साहू अध्यक्ष और अतुल दास महंत कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक और अतुल दास महंत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्लैमर
रंग चटख रहे इसलिए... जानिए वह तरीका जिससे आपकी मेहंदी रंग लाए
मेहंदी का रंग जल्दी फीका पड़ने से बचाने के लिए उसे लगाने से पहले और बाद में कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अच्छी क्वालिटी की मेहंदी, साफ हाथ और पानी-केमिकल से बचाव रंग को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है।