ताज़ा खबरें
10266 समाचार
दुर्ग संभाग
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद केंद्रीय एजेंसी ने केस की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
क्रिकेट
NEP vs SL: नेपाल और श्रीलंका के बीच क्वार्टर-फाइनल मुकाबला, बारिश पर टिकी नजरें
NEP vs SL: नेपाल और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, बशर्ते बारिश खेल में खलल न डाले।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार
Jamshedpur Firing Case: बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद अर्टिगा कार से ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ भागने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को मणिपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब साजिश के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है।
रायगढ़
Raigarh Elephant News: 130 हाथियों के कुनबे ने मचाई तबाही, 16 किसानों की फसल रौंदी, जंगलों में मुनादी शुरू
Raigarh Elephant News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। जंगल से निकलकर हाथियों के दल ने कई गांवों में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में 16 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। वन विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।
जांजगीर-चांपा
Janjgir-Champa News: जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, गलत इंजेक्शन से महिला की मौत
Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। मामला सारा गांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव की रहने वाली एक महिला से जुड़ा है, जिसकी प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टॉफ नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
बिलासपुर
Bilaspur Fraud News: राजनीतिक पद दिलाने का झांसा देकर महिला ने ठगे 82.63 लाख रुपए
Bilaspur Fraud News: एक महिला पर राजनीतिक पद और नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है, पुलिस ने आरोपी निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि महिला ने खुद को राजनीतिक दल से जुड़ा बताकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ली थी।
शिक्षा
Satna School Incident: जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, छज्जा गिरने से चार छात्र घायल
Satna School Incident: सोहावल विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डफाई फुटौंदी में स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसा कक्षा संचालन के दौरान हुआ, जिसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना ने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राज्य सरकार
Grafted Brinjal Farming: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैगन की खेती से मकरध्वज की बढ़ी आमदनी
Grafted Brinjal Farming: महासमुंद जिले के किसान मकरध्वज ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राफ्टेड बैगन की खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की। उन्नत पौध सामग्री और ड्रिप सिंचाई तकनीक से उन्होंने एक एकड़ में करीब 146 क्विंटल बैगन का उत्पादन किया।
कांग्रेस
Congress Protest: महासमुंद में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च
Congress Protest: महासमुंद में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों पर सवाल उठाए। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।
तकनीक
Consumer Electronics News: 1 अक्टूबर से बढ़ सकती हैं AC, TV और फ्रिज की कीमतें, जानें वजह
Consumer Electronics News: फेस्टिव सीजन 2026 से पहले AC, LED TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे होम अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 1 अक्टूबर से कई कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च के कारण 3 से 8 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। हालांकि, दिवाली सेल में पुराने स्टॉक और ऑफर्स के चलते ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।
लाइफ स्टाइल
Healthy Skin Care: फेशियल के बाद ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, लंबे समय तक रहेगा निखार
Healthy Skin Care: फेशियल कराने के बाद हर किसी की उम्मीद होती है कि चेहरा लंबे समय तक चमकदार और फ्रेश नजर आएगा। फेशियल के तुरंत बाद त्वचा में निखार भी दिखाई देता है, लेकिन कुछ दिनों बाद यह ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है फेशियल के बाद त्वचा की सही देखभाल न करना।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।