ताज़ा खबरें
4828 समाचार
राष्ट्रीय
निवेश पर संकट : सब्सिडी विवाद से नाराज बजाज ऑटो, महाराष्ट्र से बाहर जा सकता है अगला EV प्लांट
सब्सिडी और इंसेंटिव भुगतान में देरी से नाराज बजाज ऑटो अपने अगले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्लांट के विस्तार को महाराष्ट्र से बाहर ले जाने पर विचार कर रही है। तमिलनाडु और तेलंगाना इस निवेश को आकर्षित करने की दौड़ में शामिल हैं।
सरकारी सूचना
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
एआई समाचार
ह्यूमनॉइड रोबोट : Xiao Gai करेगा ग्राहकों का स्वागत, हांगकांग में खुल रहा स्मार्ट AI स्टोर
हांगकांग में जल्द ही एक 24x7 AI संचालित कन्वीनियंस स्टोर शुरू होने जा रहा है, जहां ग्राहकों की सहायता के लिए Xiao Gai नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात रहेगा। यह रोबोट ग्राहकों से बातचीत कर उन्हें उत्पादों की जानकारी और खरीदारी में मदद करेगा। इस परियोजना को हांगकांग में AI और Embodied Intelligence को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सरकारी सूचना
निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान जब्त कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत और चूना पत्थर उत्खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान में एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।
राजनीति
बढ़ी सियासी हलचल : मोदी कैबिनेट की बैठक आज, बड़े फेरबदल के आसार
प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले राजधानी में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी बड़ी वजह केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian का इस्तीफा है, जिसे राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वीकार कर लिया है। कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका था और भाजपा ने उन्हें दोबारा नामित नहीं किया था।
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
राष्ट्रीय
हत्याकांड : किसान की पीट-पीटकर हत्या, गांव में भड़का जन आक्रोश
लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना गांव में देर रात एक किसान की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है
रायपुर
रेप केस में न्याय : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा
रायपुर की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज महिलांग को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। पुलिस ने कहा कि यह फैसला बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
बिलासपुर
आरोपों की जंग : साध्वी पद्मिनीपुरी और पालिका अध्यक्ष के बीच विवाद शराब-गांजा पीती है कहकर भक्तों को भड़काया
बिलासपुर के रतनपुर में साध्वी पद्मिनीपुरी और नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के बीच विवाद गहरा गया है। साध्वी ने अध्यक्ष पर मानहानि दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं वहीं अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए साध्वी पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
बलौदाबाज़ार
साइको किलर गिरफ्तार : जहर वाली शराब से देता था मौत, कुत्ते पर ट्रायल के बाद बनाता था शिकार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में पिछले चार महीनों में हुई 8 रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश, जमीन विवाद और अन्य कारणों से लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पर 8 हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
अर्थव्यवस्था
नई सुविधा : बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने शाह का बड़ा फैसला, सीधे खरीदी जाएंगी फसल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाफेड और एनसीसीएफ को किसानों से दलहन और तिलहन की सीधी खरीद करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देशभर के किसानों को इस व्यवस्था से जोड़कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ दिलाना और दलहन उत्पादन बढ़ाना है।
विदेश
रेस्क्यू मिशन : होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 11 हजार से ज्यादा नाविकों की होगी वतन वापसी
मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी International Maritime Organization (IMO) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे लगभग 11,000 नाविकों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है।