ताज़ा खबरें
10263 समाचार
राज्य सरकार
Asian Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने की 51 लाख की घोषणा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। संजू देवी कोरबा जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विदेश
SCO Meeting: तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा, 2027 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
SCO Meeting: इस्लामाबाद में 28 से 30 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। बैठक में भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। हालांकि, इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के संकेत के बजाय SCO की नियमित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है।
केंद्र सरकार
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों को दी राहत, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयात होने वाली कुछ विशेष चिकित्सा दवाओं और संबंधित सामग्रियों को 100 प्रतिशत प्रस्तावित टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। इसमें दुर्लभ बीमारियों, जीन थेरेपी, सेल थेरेपी, बांझपन उपचार और अन्य उन्नत चिकित्सा उपयोगों में आने वाली दवाएं शामिल हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फेडरल रजिस्टर में इस संबंध में सूची जारी की है।
जगदलपुर (बस्तर)
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान
Indravati River Flood: ओडिशा के नबरंगपुर डैम से छोड़े गए भारी जल प्रवाह के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना है। बस्तर प्रशासन ने निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की।
खेल
Asian Games 2026: भारत ने 10वें दिन जीते 8 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Asian Games 2026: 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। पारुल चौधरी, यशवीर सिंह, रोहित यादव, पिंकी बलहारा, ईशा सिंह, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह और विथ्या रामराज ने अपने-अपने इवेंट में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
केंद्र सरकार
CBSE Three Language Policy: कक्षा 6 के बच्चों के लिए बदल सकता है तीन भाषा नियम
CBSE Three Language Policy: CBSE के अनुसार कक्षा 7, 8 और 9 के मौजूदा छात्रों को कक्षा 10 में तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। वहीं कक्षा 6 के छात्रों को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। केंद्र सरकार फिलहाल उन्हें छूट देने के पक्ष में नहीं है और नए भाषा ढांचे को इसी सत्र से लागू करने की बात कह रही है।
राष्ट्रीय
Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR
Shahi Masjid Ujjain: अब्दालपुरा में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के दौरान विवाद हो गया। पथराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और 15 लोगों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
राजनीति
DUSU Election Result: चुनाव में हार से कांग्रेस आलाकमान सख्त, राहुल ने लगाई कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ की क्लास, मांगी विस्तृत रिपोर्ट
DUSU Election Result: चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने समीक्षा बैठक कर NSUI की रणनीति और चुनाव प्रबंधन पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने हार के कारणों की जानकारी मांगी और कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे बड़े छात्र चुनाव में ऐसी हार को गंभीरता से लेना होगा। पार्टी ने NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से चुनावी रणनीति, कमियों और हार के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रायपुर
PM Awas Yojana CG: रायपुर में 1,393 परिवार आवास योजना से बाहर, लेकिन उम्मीद अभी बाकी, 10 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
PM Awas Yojana CG: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत रायपुर जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वे के आधार पर 74,068 परिवार पात्र पाए गए हैं। वहीं 1,393 परिवारों के नाम फिलहाल अपात्र सूची में रखे गए हैं। प्रशासन ने ऐसे परिवारों को 10 अक्टूबर तक ग्राम सभा में दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है।
दुर्ग संभाग
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद केंद्रीय एजेंसी ने केस की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
क्रिकेट
NEP vs SL: नेपाल और श्रीलंका के बीच क्वार्टर-फाइनल मुकाबला, बारिश पर टिकी नजरें
NEP vs SL: नेपाल और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, बशर्ते बारिश खेल में खलल न डाले।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार
Jamshedpur Firing Case: बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद अर्टिगा कार से ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ भागने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को मणिपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब साजिश के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है।