ताज़ा खबरें
10257 समाचार
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surajpur Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा, कोर्ट से निकला तो मुस्कुराकर बोला- स्माइली वाला फोटो दिखाइएगा
Surajpur Murder Case: चर्चित मां-बेटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह कैमरे के सामने मुस्कुराता नजर आया। वहीं दोहरे हत्याकांड में दोषियों की सजा पर फैसला 8 अक्टूबर को होगा।
राष्ट्रीय
Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा
Road Accident: आनंद डेरी चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोबाइल शोरूम में जा घुसी। हादसे में शोरूम का कांच का दरवाजा टूट गया और सामान को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस
Rahul Gandhi Balaghat Visit: एक ही महीने में राहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट आकर मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Balaghat Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे कुपोषण और मलेरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा इंदौर यात्रा के करीब 12 दिन बाद हो रहा है, जिसे कांग्रेस आदिवासी मुद्दों को लेकर राजनीतिक रूप से अहम मान रही है।
खेल
Asian Games Shooting: नीरू धांडा का शानदार प्रदर्शन, विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Asian Games Shooting: भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में 28 अंक हासिल कर उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। नीरू की इस उपलब्धि से भारत के शूटिंग अभियान को बड़ी मजबूती मिली है।
रायपुर
Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Raipur Crime News: पंडरी थाना क्षेत्र में कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और फोरेंसिक जांच के जरिए घटना की सच्चाई पता लगाने में जुटी है।
राष्ट्रीय
Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर
Road Accident: धार जिले के नालछा क्षेत्र में मजदूरों से भरी पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 14 मजदूर घायल हुए, जिनमें एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
कारोबार
8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, जानिए क्या बदलेगा
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी है। आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करेगा।
राज्य सरकार
Braille Book: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया विशेष ब्रेल पुस्तक का विमोचन, 20 स्कूलों में होगा वितरण
Braille Book: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए तैयार विशेष ब्रेल पुस्तक दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां का विमोचन किया। पुस्तक में दिव्यांग अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियों को शामिल किया गया है। इसे छत्तीसगढ़ की 20 दृष्टिबाधित शालाओं में निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
दुर्ग
Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
Durg Drowning Case: ग्राम पाहंदा में तालाब में नहाने गए 32 वर्षीय अश्वनी विश्वकर्मा की डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया था। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।
भाजपा
Political News: चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पलटवार, येतराम साहू ने राहुल गांधी को दी नसीहत
Political News: महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
राज्य सरकार
Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।
अर्थव्यवस्था
Gold Silver Price India: एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
Gold Silver Price India: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 1,200 रुपये से ज्यादा टूटा, जबकि चांदी करीब 3,000 रुपये सस्ती हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और वैश्विक बाजार के दबाव से बुलियन मार्केट प्रभावित हुआ।