"छत्तीसगढ़" के लिए 2486 परिणाम मिले
सूरजपुर
घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एसईसीएल (SECL) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव घर से निकलने के अगले दिन गांव में मिला। शुरुआती जांच में जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
महासमुंद
एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी
महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के पास जंगल में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 9 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डी समेत कुल 5.04 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया, जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
खेल
राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप : हैदराबाद में दिखेगा महासमुंद का दम, 6 खिलाड़ी चयनित
हैदराबाद में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स अंडर-18 चैंपियनशिप-2026 के लिए महासमुंद जिले के बेलसोंडा और पब्लिक स्कूल तुमगांव के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
महासमुंद
सौंपा ज्ञापन : 1976 से पहले की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड महासमुंद लाने की मांग
बागबाहरा में जिला कांग्रेस के जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने वर्ष 1976 से पूर्व के रजिस्ट्री अभिलेख रायपुर से महासमुंद लाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि पुराने रिकॉर्ड रायपुर में होने से जिले के लोगों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ी कामयाबी : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सुनीता खेती और उद्यम से बदली अपनी तकदीर
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम टेकापारकला की निवासी सुनीता वर्मा आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। कभी खेती-किसानी और मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण करने वाली सुनीता वर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी और आत्मनिर्भरता की ऐसी कहानी लिखी,
धमतरी
प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध के चलते हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। केरेगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पहले घर बुलाया, फिर देर रात सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रायगढ़
हाथीओं का आतंक : पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से जंगली हाथियों के आतंक की एक और दुखद घटना सामने आई है। धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगल गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई। ग्रामीण पुटु (जंगली मशरूम) एकत्र करने जंगल गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आ सका। हाथी के हमले में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर
कोयला घोटाला मामला : 3 साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, कोर्ट ने 9 दिन की EOW रिमांड दी
छत्तीसगढ़ के चर्चित 540 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाला मामले में EOW ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उन्हें 9 दिन की EOW रिमांड पर भेजा है। एजेंसी पार्टी फंड और कथित लेन-देन से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायगढ़
कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और मौसेरे भाई को उम्रकैद
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई विशेश्वर राठिया की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी सहोद्रा राठिया और उसके मौसेरे भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है।
रायगढ़
कार्रवाई : 300 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कार समेत 10 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग
निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर बड़े ठगी मामले का खुलासा हुआ है। एरिना कैपिटल पर छत्तीसगढ़ के 1000 से 1500 लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। निवेशकों ने मुख्य आरोपी योगेश साहू को कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।