"जांच शुरू" के लिए 1441 परिणाम मिले
महासमुंद
Chhattisgarh Crime News: ईंट भट्ठे पर काम करने के विवाद में किसान से मारपीट
Chhattisgarh Crime News: जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टुहलू चौकी इलाके में 4 हजार रुपये की पेशगी और ईंट भट्ठे पर काम करने को लेकर विवाद सामने आया है। किसान कमल साय नेताम ने कमल मरकाम और उसकी पत्नी प्रमिला मरकाम पर जंगल में ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur News: लाभांडी में मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका
Raipur News: लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह हिमेश यादव (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौत के कारणों की जांच कर रही है।
रायपुर
ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना
ED raids: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में ईडी की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल कार्रवाई के कारण और जांच के दायरे में शामिल लोगों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रायपुर
Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार
Robbery Case: हीरापुर स्थित बंद अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक रेकी की थी। पुलिस ने टाटा एस और स्कूटी समेत करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
शिक्षा
CG News: 28 साल बाद खुला शिक्षाकर्मी भर्ती का मामला, 22 लोगों पर कानूनी शिकंजा
CG News:कबीरधाम जिले के पंडरिया जनपद पंचायत में वर्ष 1998 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की 320 पदों की भर्ती में अनियमितताओं के मामले में जांच ब्यूरो ने 22 लोगों के खिलाफ करीब 1000 पन्नों का चालान पेश किया है।
महासमुंद
Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime News: महासमुंद जिले में बसना और सांकरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 46.390 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
धमतरी
Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल
accident news: बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार युवती और चालक की मौत हो गई। वहीं, धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। दोनों हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।
रायगढ़
POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
POCSO Act Case: रायगढ़ जिले के लैलूंगा में नाबालिग से दुष्कर्म और करीब छह महीने तक शारीरिक शोषण के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
दुर्ग
Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी
Durg News: खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। रायपुर से नागपुर जा रहे वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस नकदी के स्रोत और हवाला से संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
रायपुर
Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल
Crime News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में हुई, जहां रूपांशों यादव पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी है। वहीं, दूसरी घटना सड्डू सेक्टर-8 में हुई, जहां बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर हमला करने का आरोप है। इस घटना में एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हुए। सड्डू मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कुशालपुर की घटना में हमले के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
महासमुंद
Crime News: 2 लाख की अवैध मांग, धमकियों और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी पर FIR दर्ज
Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको में ग्रामीणों को धमकाने, अवैध रूप से पैसे मांगने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रेमसागर साहू ने आरोप लगाया कि गजानंद साहू ने उनसे 2 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत में अन्य ग्रामीणों से पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और वाहन व दुकान में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं। बसना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 296, 351(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप
CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र के किशुनगढ़ गांव में वीबी-जी राम जी योजना के तहत नाली निर्माण के दौरान मानव कंकाल और खोपड़ी मिली।