"बड़ी कार्रवाई" के लिए 519 परिणाम मिले
जशपुर
Ganja Smuggling: शराब की खाली बोतलों के नीचे छिपाया था 6 क्विंटल गांजा
Ganja Smuggling: जशपुर पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एक मिनी ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को खाली शराब की बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाया था। मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
महासमुंद
Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
Cyber Fraud: महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क के मुख्य सरगना बी. लक्ष्मणा डोरा को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों को कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता और उनके ATM, पासबुक व सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप देता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और शेयर ट्रेडिंग से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन में किया जाता था।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से दिनेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
महासमुंद
Liquor Smuggling: अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां और शराब जब्त
Liquor Smuggling: सरायपाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब और 3,600 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो दोपहिया वाहन जब्त किए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Jamshedpur Firing Case: ओडिशा के रास्ते भाग रहे झारखंड के 4 कुख्यात गैंगस्टर अंबिकापुर में गिरफ्तार
Jamshedpur Firing Case: बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद अर्टिगा कार से ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ भागने की कोशिश कर रहे थे। झारखंड पुलिस के इनपुट पर की गई कार्रवाई में आरोपियों को मणिपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब साजिश के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पूछताछ कर रही है।
महासमुंद
CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार और एक फरार
CG crime news: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों से कुल 70 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पटेवा में बाइक से शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरायपाली में बाड़ी से शराब बरामद कर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय
Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार
Mandla Lokayukta Raid: जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि नल-जल योजना के बकाया भुगतान का बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।
मुंगेली
Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन मामले में लापरवाही, शिक्षा विभाग ने 6 को किया सस्पेंड
Mungeli Education Department: दिवंगत शिक्षक के पेंशन प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जांच में वेतन निर्धारण, अनुमोदन प्रक्रिया और पेंशन से जुड़ी जानकारी में गंभीर त्रुटियां सामने आईं।
महासमुंद
Chhattisgarh ganja smuggling: ओडिशा से आ रही गांजे की दो खेपें से 1.53 करोड़ का माल जब्त, 9 गिरफ्तार
Chhattisgarh ganja smuggling: पुलिस और ANTF ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की दो खेप पकड़ी है। महासमुंद जिले में हुई कार्रवाई में 191 किलो से ज्यादा गांजा, दो वाहन और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने एक महिला समेत 9 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
बालोद
Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान
Illegal Wood Case: बालोद जिले के डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के घोरदा स्थित बैना रिसॉर्ट में वन विभाग ने कार्रवाई की। जांच के दौरान परिसर से बीजा समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी, चिरान और तैयार फर्नीचर सामग्री मिली। संचालक लकड़ी से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और पूरे मामले की जांच कर रहा है।
महासमुंद
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
दुर्ग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।