"ED" के लिए 4952 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती
Gandhinagar building collapse: कुडासन इलाके में निर्माणाधीन 'बोस्की द एम्पायर' इमारत का स्लैब अचानक गिर गया। हादसे के समय ढलाई का काम चल रहा था, जिससे कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 15 मजदूरों को बाहर निकाला, जिनमें 12 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह क्रेन के असंतुलित होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
रायपुर
CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए
CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई पदस्थापना वाली जगहों पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कई जिलों में तहसीलदारों की नई नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण शालाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोरबा
Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान
Korba Crime News: पाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की सीमेंट डम्बल से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
राज्य सरकार
CM Helpline Complaint Resolution: सीएम हेल्पलाइन से कमलेश की राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर
CM Helpline Complaint Resolution: महासमुंद जिले के सरायपाली निवासी कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के बाद दूर हो गई। समय पर समाधान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
रायपुर
Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता
Swine Flu Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में फिलहाल सबसे ज्यादा 50 एक्टिव केस हैं। वहीं, रायपुर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127 से बढ़कर 146 हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है।
मनोरंजन
KBC 18: दुर्गा प्रसाद साही ने जीते 12.5 लाख रुपए, 25 लाख के सवाल पर छोड़ा गेम
KBC 18: 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पहुंचे शिक्षक दुर्गा प्रसाद साही ने अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के प्रति रुचि से शुरू हुआ सट्टेबाजी का सिलसिला धीरे-धीरे जुए की लत में बदल गया और देखते ही देखते उन पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया।
लाइफ स्टाइल
Weight Loss News: जिम से ज्यादा फायदेमंद है रोजाना वॉक? फिटनेस कोच ने बताया सही तरीका
Weight Loss News: शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैट जमा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर जब लंबे समय तक शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन किया जाता है, तो अतिरिक्त ऊर्जा फैट के रूप में स्टोर होने लगती है। वजन और फैट कम करने के लिए लोग अक्सर जिम और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या सिर्फ इंटेंस एक्सरसाइज ही बेहतर विकल्प है
जांजगीर-चांपा
Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Janjgir Champa Crime News: मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में हुए अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने करीब दो महीने बाद खुलासा कर दिया है। जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ ली है।
रायपुर संभाग
Ganpati Festival Preparations: गणेश चतुर्थी की तैयारी तेज, आरंग में अंतिम रूप ले रहीं गणपति की प्रतिमाएं
Ganpati Festival Preparations: गणेश चतुर्थी पर्व से पहले आरंग में गणपति प्रतिमाओं की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मूर्तिकार अपनी कला और मेहनत से प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। रंग-रोगन और सजावट के बाद अब बप्पा की प्रतिमाएं घरों और पंडालों में विराजने के लिए तैयार हो रही हैं।
राज्य सरकार
Chirayu Yojana: 8 साल की बच्ची के दिल में था छेद, बिना सर्जरी के डॉक्टरों ने किया सफल उपचार
Chirayu Yojana: जशपुर जिले के जैकुदर गांव की 8 वर्षीय स्वर्णि बाई जन्मजात हृदय रोग से परेशान थी। चिरायु योजना के तहत जांच में Large Type-A PDA की पहचान हुई, जिसके बाद रायपुर में कैथेटर आधारित डिवाइस क्लोजर प्रक्रिया से बिना ओपन हार्ट सर्जरी उसका सफल इलाज किया गया। अब स्वर्णि सामान्य जीवन की ओर लौट रही है।
राज्य सरकार
PM Surya Ghar Yojana: अब घरों की छत पर सोलर रूफटॉप से घटेगा बिजली खर्च, कलेक्टर ने बढ़ाई योजना की रफ्तार
PM Surya Ghar Yojana: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर रूफटॉप स्थापना, ऋण प्रक्रिया में तेजी, प्रचार-प्रसार बढ़ाने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
नारायणपुर
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप
Narayanpur News: झारावाही क्षेत्र में बारिश के कारण पुलिया बहने से तीन गांवों का संपर्क टूट गया। प्रशासन से मदद नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर लकड़ी और रस्सियों की मदद से ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी रास्ता तैयार किया। ग्रामीणों की इस पहल ने जहां उनके हौसले को दिखाया, वहीं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं।