"कलेक्ट्रेट" के लिए 85 परिणाम मिले
बिलासपुर
Bilaspur Education News: स्कूल में नशे की हालत में दिखा शख्स, प्रधान पाठक होने का दावा
Bilaspur Education News: कोटा ब्लॉक के बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति नशे की हालत में नजर आ रहा है और खुद को स्कूल का प्रधान पाठक बताते हुए करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा कर रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी भी है। व्यक्ति की पहचान और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर
Pithora SDM: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IIT कानपुर के पूर्व छात्र शुभम देव अब पिथौरा के SDM
Pithora SDM: IIT कानपुर से B.Tech करने वाले शुभम देव ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2022 में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब अक्टूबर 2026 के प्रशासनिक तबादले के बाद उन्हें महासमुंद जिले के पिथौरा का SDM बनाया गया है। इससे पहले वह बागबाहरा में बागबाहरा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
शिक्षा
DAVV: हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अब खरगोन यूनिवर्सिटी के भरोसे
DAVV से जुड़े 1000 से अधिक UG छात्रों की बची परीक्षाएं अब खरगोन के क्रांतिवीर टंट्या भील विश्वविद्यालय से कराने की तैयारी है।
राज्य सरकार
Mahasamund News: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टर लंगेह ने किया नमन
Mahasamund News: महासमुंद कलेक्ट्रेट में गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस
Chhattisgarh Congress: महासमुंद में SIR के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, मतदाता सूची में नाम हटाने का मुद्दा उठा
Chhattisgarh Congress: महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने दावा किया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों में करीब 92,700 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है।
बेमेतरा
Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा
Student Protest Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं ने अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। मामले के विरोध में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि छात्र-छात्राएं केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने पुलिस जांच व FIR दर्ज करने की मांग की है।
महासमुंद
Right To Information Act 2005: RTI प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश
Right To Information Act 2005: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मास्टर ट्रेनर्स को ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने तथा RTI आवेदनों का समय-सीमा में उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में RTI की धाराओं, आवेदन प्रक्रिया, अपील व्यवस्था और ऑनलाइन पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Education News: धमतरी के 3 शिक्षकों ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, नवाचार से लिखी सफलता की कहानी
Chhattisgarh Education News: धमतरी जिले के तीन शिक्षकों ने नवाचार, समर्पण और जनभागीदारी से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके प्रयासों से छात्र संख्या बढ़ी, स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिला और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए नई शिक्षण सामग्री तैयार की गई। उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्यपाल पुरस्कार और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जैसी उपलब्धियों से सम्मान मिला है।
बलौदाबाज़ार
government job fraud Chhattisgarh: जेल में बंद बीजेपी के पूर्व नेता और बेटे पर एक और FIR, पैसे लेते वीडियो वायरल
government job fraud Chhattisgarh: बलौदाबाजार में जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर छह युवकों से 6 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। मामले में जेल में बंद कृष्णा अवस्थी और उसके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने नई FIR दर्ज की है। पीड़ितों ने पैसे के लेन-देन का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
राज्य सरकार
Bastar Students MBBS Selection: ज्ञानगुड़ी कोचिंग संस्थान का कमाल, 4 छात्रों ने पहले राउंड में हासिल की MBBS सीट
Bastar Students MBBS Selection: बस्तर जिला प्रशासन की निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने NEET की पहले चरण की काउंसलिंग में सफलता हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट प्राप्त की। 90 विद्यार्थियों में से 50 ने NEET क्वालिफाई किया।
राज्य सरकार
दंतेवाड़ा में माउस डियर का रेस्क्यू, इलाज के बाद बचेली वन क्षेत्र में छोड़ा
दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में कुत्तों के पीछा करने से घबराकर पहुंचा माउस डियर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार के बाद उसे बचेली वन क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने नागरिकों से वन्यजीव दिखने पर दूरी बनाए रखने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
सरगुजा संभाग
आवारा मवेशियों से किसान परेशान, गोठान शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
कोरबा में आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सरगुजा में ग्रामीण मवेशियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जबकि कटघोरा में किसानों ने ज्ञापन सौंपकर गोठान शुरू करने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।