"महिला की मौत" के लिए 55 परिणाम मिले
रायपुर
हादसा : सड़क निर्माण के दौरान ग्रेडर की चपेट में महिला की मौत, आक्रोश में वाहन फूंका गया
रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ग्रेडर वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रेडर में आग लगा दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अभनपुर थाने पहुंचे और दोषी चालक व ठेकेदार पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
जशपुर
दर्दनाक हादसा : करंट की चपेट में आई महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
जशपुर जिले के तारागढ़ गांव में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कूलर में विद्युत लीकेज की आशंका जताई जा रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
छत्तीसगढ़
तिल्दा-नेवरा में दर्दनाक हादसा: घर में जिंदा जलकर महिला की मौत
रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना में 55 वर्षीय कुमारी साहू की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर से चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
जंगली बिल्ली के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन; अस्पताल पहुंचने तक फैल चुका था रेबीज
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पनगवां गांव में जंगली बिल्ली के काटने से घायल 65 वर्षीय महिला की रेबीज से मौत हो गई। परिजन समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और झोलाछाप डॉक्टर के भरोसे रहे, जिससे इलाज में देरी हुई। जब हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक वायरस शरीर में फैल चुका था और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR
Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राडाड़ में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
बिलासपुर
Chhattisgarh News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद परिवार के 7 लोग बीमार
Chhattisgarh News: बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज के पास ठेले पर गुपचुप खाने के बाद परसदा गांव के एक परिवार के सात लोगों की तबियत खराब बताया जा रहा है । सभी का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं और छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में भर्ती किया गया है।
बिलासपुर
Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार
Bilaspur News: मल्हार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को BNS की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर आरोप लगाने और मानसिक तनाव से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।
बलौदाबाज़ार
Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान
Balodabazar News: जिले के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय रोहनी बंजारे का शव उनके घर में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से पति लखन बंजारे लापता हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल
crime news: नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक पर अपनी सास की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान अंसारी ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद के बाद उसने चाकू और साबल से हमला कर दिया। घटना में सास हकीमन खातून की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी अफसाना खातून घायल हो गईं।
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Gariaband Crime News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
Korba Crime News: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, रक्षाबंधन पर खुला राज
Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का आरोप लगा है। महिला के रक्षाबंधन पर मायके नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जांजगीर-चांपा
Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत
Janjgir-Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को मौसम खराब होने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।