"मानदेय" के लिए 30 परिणाम मिले
कोरबा
Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
Education News CG: कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंग्रेजी माध्यम के 15 स्कूलों में करीब 79 शिक्षक पद खाली हैं, जबकि त्रैमासिक परीक्षाएं नजदीक हैं। कई छात्र बिना विषय शिक्षकों की पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं। वहीं, अटैचमेंट व्यवस्था और लंबित भर्ती प्रक्रिया के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
नारायणपुर
Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार
Narayanpur News: बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निःशुल्क पौष्टिक नाश्ता योजना शुरू की गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 476 स्कूलों के 13 हजार से अधिक विद्यार्थियों को रोजाना पौष्टिक आहार मिलेगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी बच्चों के लिए पौष्टिक लड्डू वितरण अभियान भी शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज
MBBS Intern Doctors Protest: मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में OPD सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन भी समर्थन में उतर आया है।
शिक्षा
Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
सरकारी सूचना
Indian Red Cross Society : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
Indian Red Cross Society: महासमुंद में रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में ब्लड बैंक की निगरानी, सदस्यता विस्तार, भवन विकास, नशामुक्ति अभियान और जनऔषधि केंद्र को लेकर अहम फैसले लिए गए। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और सेवा कार्यों पर कॉफी टेबल बुक तैयार करने का भी निर्णय हुआ।
राज्य सरकार
Bastar Bank Sakhi: बैंकिंग से डिजिटल सेवाओं तक, बस्तर की ललिता ने बदली ग्रामीणों की राह
Bastar Bank Sakhi: बस्तर के डोंगरीगुड़ा की बैंक सखी ललिता बघेल वर्ष 2019 से तीन ग्राम पंचायतों में बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। पेंशन, महतारी वंदन, छात्रवृत्ति, मानदेय भुगतान के साथ आयुष्मान, पैन, श्रम कार्ड और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसी सेवाएं भी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं।
शिक्षा
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का काम बंद-कलम बंद आंदोलन, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले प्रशिक्षकों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर 17 अगस्त को काम बंद-कलम बंद आंदोलन किया। प्रशिक्षकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा, नियमित नियुक्ति और विभागीय संविलियन समेत विभिन्न मांगों के जल्द समाधान की मांग सरकार के सामने रखी।
रायपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर, छह मांगों को लेकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा शिक्षक-कर्मचारियों ने नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा समेत छह मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना शुरू कर दिया है। वहीं, व्यायाम शिक्षकों ने लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और 3000 शिक्षक भर्ती में पद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
रायपुर
महाआंदोलन : स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, रोजगार सुरक्षा को लेकर सरकार घिरी
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में मीटर रीडरों ने सीएसईबी मुख्यालय का घेराव किया, जबकि कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उनका रोजगार खतरे में है। उन्होंने वैकल्पिक रोजगार, लंबित मानदेय का भुगतान और पूरे प्रदेश में समान कार्य व भुगतान नीति लागू करने की मांग की है।
रायपुर
नौकरी पर संकट : समग्र शिक्षा में प्रशिक्षकों की चिंता, नई एजेंसी से नौकरी जाने का डर
समग्र शिक्षा योजना के तहत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने री-टेंडरिंग प्रक्रिया के कारण नौकरी पर संकट और दो महीने के लंबित वेतन का मुद्दा उठाया है। प्रशिक्षकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की। वहीं समग्र शिक्षा आयुक्त किरण कौशल ने कहा कि वे निजी एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन वेतन संबंधी शिकायतों की जांच कराई जाएगी और पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा गया है।
रायपुर संभाग
CHO वेतनमान विवाद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार
छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने वेतनमान में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। संघ ने आरोप लगाया कि राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा गलत प्रस्ताव भेजे जाने के कारण 3,700 से अधिक सीएचओ अपने निर्धारित वेतनमान और आर्थिक लाभ से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और संशोधित वेतनमान को एरियर सहित लागू करने की मांग की है।
दुर्ग
संविलियन की मांग : खून से लिखा पत्र, बोले विद्यामितान- हक नहीं दे सकते तो मौत की इजाजत दें
छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संविलियन और समायोजन की मांग को लेकर नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहे। कैबिनेट बैठक में कोई फैसला नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की और सरकार से चुनावी वादे जल्द पूरे करने की अपील की।