"शिक्षक भर्ती" के लिए 19 परिणाम मिले
रायपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर, छह मांगों को लेकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा शिक्षक-कर्मचारियों ने नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा समेत छह मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी धरना शुरू कर दिया है। वहीं, व्यायाम शिक्षकों ने लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और 3000 शिक्षक भर्ती में पद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
रायपुर
बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की रिक्तियां भरने की तैयारी, 700 सहायक प्राध्यापक होंगे भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 31 जुलाई तक नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति, पुराने नियमों के तहत पदोन्नति, अतिथि प्राध्यापकों की सेवा शर्तों में सुधार और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय
बजट में बड़ा ऐलान : बंगाल में 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान किए। सरकार जल्द ही 1 लाख से ज्यादा खाली सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
अन्य
मुश्किलें बरकरार : फर्जी दस्तखत और भर्ती घोटाले के बाद आज सीआईडी के सामने पेशी
पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी तनाव के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर ईडी और सीआईडी की जांच तेज हो गई है। उन पर फर्जी हस्ताक्षर, शिक्षक भर्ती घोटाले और चुनावी भाषण से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है। आज उन्हें एक बार फिर सीआईडी के सामने पेश होना है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल और बढ़ गई है।
रायपुर
आंदोलन : 11 जून से आमरण अनशन की चेतावनी, AAP ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी है कि यदि 10 जून तक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई तो 11 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। अभ्यर्थी पिछले 153 दिनों से रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
रायपुर
परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने से बढ़ी चिंता, समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ में D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। 8 जून 2026 को D.El.Ed परीक्षा निर्धारित है, जबकि CGPSC मेन्स 6 से 9 जून तक चलेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
राष्ट्रीय
प्रदर्शन के दौरान हड़कंप : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण
टना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) का विज्ञापन जारी करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी पटना कॉलेज से बीपीएससी कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल हो गए, कुछ के सिर फटने और एक महिला अभ्यर्थी के घायल होने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण मांग करने के बावजूद बलपूर्वक रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद डाकबंगला चौराहा समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में TRE 4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करना, पदों की संख्या और भर्ती की समयसीमा स्पष्ट करना, तथा बिहार के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास किए गए।