"स्वच्छ पेयजल" के लिए 28 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : किसड़ी में हैंडपंप चालू, कुर्मीपाली में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा
सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्राम किसड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र का बंद हैंडपंप सुधारकर चालू किया और कुर्मीपाली के बाजारपारा में 120 मीटर गहरा नलकूप खनन पूरा किया। समयबद्ध कार्रवाई से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिली और उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग का आभार जताया।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : महासमुंद में विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महासमुंद जिला पंचायत सभाकक्ष में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने, जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
रायपुर : खम्हारडीह में 20.92 करोड़ की जल परियोजना का भूमिपूजन, 2500 घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र में 20.92 करोड़ रुपये की जलागार और पाइपलाइन विस्तार परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना से 2500 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।
राज्य सरकार
जल जीवन मिशन : बस्तर के गांवों में नल से पानी, महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान
स्तर के दुगनपाल गांव में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। अब घर-घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध होने से महिलाओं को रोज पानी लाने की मेहनत से राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान कमली सहित कई परिवारों के घर जाकर नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।
सेहत
शिगेला बैक्टीरिया : बना खतरा, केरल में मासूम की मौत के बाद बढ़ी चिंता
केरल में चार वर्षीय बच्चे की शिगेला संक्रमण से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शिगेला एक अत्यंत संक्रामक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो दूषित भोजन, पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है। यह विशेष रूप से बच्चों के लिए खतरनाक माना जाता है और गंभीर दस्त, बुखार तथा डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्वच्छता और समय पर इलाज ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
रायपुर
कार्रवाई : मदरसों और यतीमखानों के निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, बच्चों से कराए जा रहे थे काम
रायपुर में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने दो मदरसों और यतीमखानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में बच्चों पर अत्यधिक पढ़ाई का दबाव, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था में खामियां सामने आईं। बच्चों से सफाई और अन्य कार्य कराए जाने पर आयोग ने कड़ी नाराजगी जताई। संस्थानों को बाल संरक्षण नियमों का सख्ती से पालन करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
बीजापुर
स्वास्थ्य महाअभियान : दूर-दराज गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, गमपुर में सफल रहा यूनिवर्सल हेल्थ सर्वेक्षण
दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण अभियान चलाकर 771 ग्रामीणों की जांच की गई। अभियान के दौरान 05 मलेरिया मरीज, 02 संभावित टीबी मरीज और 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस की पहचान कर उपचार एवं रेफरल की कार्रवाई की गई। साथ ही बीपी और एनीमिया मरीजों को दवाएं व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
सुशासन की नई दिशा : सचिव शंगीता आर. की संयुक्त बैठक, विकास और जवाबदेही पर कड़े निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कर सुशासन, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्तीय अनुशासन और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन : मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, गरियाबंद द्वारा मैनपुर विकासखंड के वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। ग्राम तारझर, कुर्वापानी, मठाल और भालूडिग्गी जैसी बसाहटों में हैंडपंप और सोलर पंप स्थापित कर ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
रायपुर
जल जीवन मिशन : एक साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी, ग्रामीणों में आक्रोश
आरंग के ग्राम पंचायत संग्राम डिघारी में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद ठेकेदार के काम बंद कर गायब हो जाने से योजना ठप हो गई है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
सेहत
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
पंचायतों को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार – साय
पंचायती राज दिवस पर रायपुर में आयोजित पंचायत सम्मेलन में विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य और केंद्र की “डबल इंजन” सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति दे रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अपने पंचायत स्तर से शुरू हुए राजनीतिक अनुभव साझा किए और विभिन्न योजनाओं—जैसे आवास, सड़क, डिजिटल सेवाएं और जल आपूर्ति—का उल्लेख किया। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ गांवों के निर्माण, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों की नियमित निगरानी पर बल दिया।