"जांच शुरू" के लिए 1195 परिणाम मिले
बिलासपुर
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज
Murder Case: जांजगीर-चांपा में भारतमाला रोड पर युवक की मौत का मामला सड़क हादसा नहीं, हत्या निकला। पुलिस जांच में शराब पार्टी के दौरान मारपीट के बाद युवक की मौत और शव को हाईवे पर फेंककर हादसे का रूप देने का खुलासा हुआ। मामले में एक आरोपित गिरफ्तार है, जबकि दूसरा फरार है।
राजनांदगांव
Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव जिले से सड़क हादसे की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार लोगों की जान चली गई।
रायगढ़
Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
Raigarh Road Accident: बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 14 यात्री घायल हुए, जिन्हें पत्थलगांव और धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
रायपुर
Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज
Fake Appointment Letter: छत्तीसगढ़ बीज निगम के GM के स्कैन किए गए हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर डिजिटल जांच शुरू की है।
रायपुर
Kidnapping Case: पांच साल बाद खुला लापता युवक का राज, तालाब में मिली बुलेट, अपहरण का मामला दर्ज
Kidnapping Case: मुजगहन थाना क्षेत्र के सिवनी गांव से जनवरी 2021 में लापता हुए टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान जून 2026 में संजय तालाब से उसकी बुलेट संदिग्ध हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।
मुंगेली
Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप
Youth Congress Election: मध्यप्रदेश से आए दो युवतियों समेत नौ युवाओं पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा
Chhattisgarh ED Raid: मंगलवार सुबह भिलाई-3 की विश्व बैंक कॉलोनी में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव केके चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। टीम ने घर में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों समेत वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की। हालांकि, ED ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि तलाशी किस मामले से जुड़ी है। कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दुर्ग
Durg ED Raid: पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के ठिकाने पर तड़के पहुंची टीम
दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार तड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निज सहायक कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के रिहाइशी ठिकाने पर छापेमारी की। टीम ने घर पहुंचकर परिसर को निगरानी में लिया और वित्तीय दस्तावेजों समेत कई रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कोरबा
Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या
Doctor Suicide Case: कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद तनाव में थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Balrampur news: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर देर रात मजदूरों से भरी बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बस और बोलेरो में सवार कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हैदराबाद जा रही थी मजदूरों से भरी बस मिली जानकारी के मुताबिक, बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी
Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वाड्रफनगर चौकी के आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
Crime news Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पामगढ़ थाना इलाके के कोसला गांव में संपत्ति का पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। डंडे के अंधाधुंध वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।