"शिक्षा" के लिए 1337 परिणाम मिले
शिक्षा
MSc Nursing Admission: आज से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जानें जरूरी तारीखें और नियम
छत्तीसगढ़ में MSc Nursing Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 नवंबर शाम 5 बजे तक www.cgdme.in पर आवेदन कर सकेंगे। सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, जबकि SC-ST वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। इस बार आवेदन के साथ ही पसंदीदा नर्सिंग कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग भी करनी होगी।
महासमुंद
Kalar Mahila Mahotsav: समाज की प्रतिभाओं और महिला शक्तियों का हुआ सम्मान, प्रदेश स्तरीय महिला महोत्सव का आयोजन
Kalar Mahila Mahotsav: महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित उजाला पैलेस में प्रदेश स्तरीय कलार महिला महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान किया गया और छात्रावास निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग रखी गई।
रायपुर
Child Safety: छत्तीसगढ़ के गांवों में बनेंगी बाल संरक्षण समितियां
Child Safety: कोरबा की घटना के बाद छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग गांव और पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण एवं सतर्कता समितियां गठित करने की तैयारी कर रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rajyotsav: छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरण पुरस्कार घोषित, 36 श्रेणियों में इन विभूतियों को मिलेगा सम्मान
Chhattisgarh Rajyotsav: अवसर पर प्रदेश की 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुरस्कारों की सूची जारी की
महासमुंद
Mahasamund News: पचमढ़ी से लौटी 53 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम, आपदा प्रबंधन का सीखा हुनर
Mahasamund News: जिले की 53 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित पांच दिवसीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, तीरंदाजी, घुड़सवारी और रेस्क्यू ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सकुशल लौटने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुंद ने पूरी टीम को बधाई दी।
राज्य सरकार
Bastar Development: गांवों तक पहुंचेगा विकास का रास्ता, 1.92 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण शुरू
Bastar Development: जगदलपुर विकासखंड के ग्राम बड़े बोदल में PMGSY-IV के तहत 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 1.92 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से बड़े बोदल सहित आसपास के दूरस्थ गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सरकारी सूचना
Diwali Festival: दीपावली पर मंत्री टंक राम वर्मा ने खरीदे मिट्टी के दीये, प्रदेशवासियों से की वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील
Diwali Festival: दीपावली के अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर के पंडरी बाजार में मिट्टी के दीये खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय कुम्हारों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों के उत्पाद खरीदने की अपील की।
धमतरी
BJP Rally: अजय चंद्राकर की नाराजगी की चर्चा, मंत्री टंकराम वर्मा के आग्रह को भी नहीं माना
BJP Rally: कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मंच पर बैठने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच बैठे नजर आए। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के आग्रह के बावजूद वे मंच पर नहीं पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने नेताओं के स्वागत-सत्कार पर भी आपत्ति जताई। हालांकि, मीडिया के सवालों पर दोनों नेताओं ने नाराजगी की बात से इनकार किया।
शिक्षा
MP Teacher Recruitment: चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, वर्ग 2 और 3 में पद वृद्धि की मांग पर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में वर्ग 2 और वर्ग 3 के चयनित शिक्षकों ने खाली पदों पर नियुक्ति और भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकारी स्कूलों में हजारों पद खाली होने के बावजूद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
शिक्षा
Government School Exam: बदला पैटर्न, अब सिर्फ रट्टामार प्रणाली नहीं, विद्यार्थियों की समझ और व्यावहारिक ज्ञान की होगी परख
Government School Exam: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 की छमाही परीक्षाओं का पैटर्न बदलने जा रहा है। कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब केवल किताबी ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी समझ, विश्लेषण और व्यावहारिक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 1 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों का भी वेटेज शामिल किया जाएगा।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: मां की बचत से सुरक्षित होगा बेटियों का भविष्य
Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में भी मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपए की मासिक सहायता से कई महिलाएं घरेलू खर्चों में योगदान देने के साथ बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में बचत कर रही हैं।
रायपुर संभाग
National Wrestling Competition: मंदिर हसौद के छात्र राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना हुए
National Wrestling Competition: मंदिर हसौद के मातृ सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र रघुवीर यदु का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।