"कांग्रेस" के लिए 462 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद
मध्य प्रदेश में मूंग फसल की सरकारी खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। सरकार की 25 फीसदी खरीदी सीमा के विरोध में हजारों किसान नर्मदापुरम के सेठानी घाट से भोपाल कूच के लिए निकल पड़े। किसान संगठनों ने शत-प्रतिशत खरीदी की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
देश
धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान : मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम का एक्टिविस्ट नहीं। वहीं, केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर सख्ती बढ़ाने के लिए नया संशोधन विधेयक भी पेश किया है।
रायपुर
महाआंदोलन : स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, रोजगार सुरक्षा को लेकर सरकार घिरी
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में मीटर रीडरों ने सीएसईबी मुख्यालय का घेराव किया, जबकि कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उनका रोजगार खतरे में है। उन्होंने वैकल्पिक रोजगार, लंबित मानदेय का भुगतान और पूरे प्रदेश में समान कार्य व भुगतान नीति लागू करने की मांग की है।
रायपुर
नौकरी पर संकट : समग्र शिक्षा में प्रशिक्षकों की चिंता, नई एजेंसी से नौकरी जाने का डर
समग्र शिक्षा योजना के तहत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने री-टेंडरिंग प्रक्रिया के कारण नौकरी पर संकट और दो महीने के लंबित वेतन का मुद्दा उठाया है। प्रशिक्षकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की। वहीं समग्र शिक्षा आयुक्त किरण कौशल ने कहा कि वे निजी एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन वेतन संबंधी शिकायतों की जांच कराई जाएगी और पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा गया है।
महासमुंद
छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही भाजपा: गुरमीत चावला
महासमुंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने भाजपा पर छात्र आंदोलनों को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही है और छात्रों के मुद्दों पर संवाद करना चाहिए।
शिक्षा
बड़ा सवाल : UGC NET 2026: कब आएगी आंसर-की और रिजल्ट, जानिए पूरा अपडेट
UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिजल्ट का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 67 प्रश्न रिपीट होने और कथित पेपर लीक की चर्चाओं के चलते देरी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, NTA ने अभी तक कोई आधिकारिक कारण या तारीख घोषित नहीं की है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र जारी होने की उम्मीद है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
विवाद : DEO कार्यालय पर अनियमितता का आरोप, कार्यमुक्त कर्मचारी अब भी संभाल रहे जिम्मेदारी
सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में कार्यमुक्त किए जा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों से अब भी काम कराए जाने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने DEO को ज्ञापन सौंपकर तीन दिनों के भीतर संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
रायपुर संभाग
पेपर लीक विवाद : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और लोकतंत्र की जीत - डॉ. शिवकुमार डहरिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने युवाओं के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष जारी रखने की बात भी दोहराई।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना
जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही CJP और सरकार के बीच शनिवार को अहम बैठक होगी। संगठन ने दो प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर स्पष्ट जवाब और प्रशासनिक सुधार की मांग दोहराई है।
महासमुंद
युवा आक्रोश : मशाल रैली निकालकर छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
महासमुंद में जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में युवाओं ने विशाल मशाल रैली निकाली। रैली में कांग्रेस नेताओं, छात्रों और अभिभावकों ने हिस्सा लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष कार्रवाई और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।
रायपुर
विवाद : एक्सप्रेस-वे की तस्वीरों पर बवाल, गुणवत्ता को लेकर घमासान
करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रायपुर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले कथित दरारों की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर NHAI की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
रायपुर संभाग
राजीव भवन विवाद : डॉ. डहरिया बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राजीव भवन के बाहर हुई घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर सुनियोजित हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय पर पत्थरबाजी, लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया तथा पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई।