"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Bhopal News: करवाचौथ पर पति से विवाद के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट बरामद
Bhopal News: भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन 44 वर्षीय आरती कुर्रे की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति से विवाद हुआ था। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है।
राष्ट्रीय
Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल
Dewas liquor case: जहरीली नकली शराब मामले में पुलिस ने केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि अमन ने 6 हजार रुपये के मुनाफे के लिए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल सप्लाई किया था। मामले में पहले भी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रायपुर
robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद
robbery case: रायपुर के कबीर नगर इलाके में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये का डकैती का सामान और वारदात में इस्तेमाल चारपहिया व दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
POCSO Case: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 78 साल के प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ताउम्र कटेगी जेल में रातें
POCSO Case: भोपाल की विशेष POCSO अदालत ने नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को उम्रकैद की 10 सजाएं और 77.64 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है। मामले में सह-आरोपी राबिया बी को भी 20 साल के कारावास की सजा दी गई है। यह मामला वर्ष 2020 में सामने आया था।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
रायपुर
Raipur News: लाभांडी में मिली 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका
Raipur News: लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह हिमेश यादव (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड की टीम मौत के कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग
Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा
Durg RPF Arrest: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे संपत्ति चोरी के वर्ष 2021 के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर से जारी वारंट के आधार पर 26 अक्टूबर को दोनों को दल्लीराजहरा से पकड़ा गया। RPF के अनुसार, पिछले एक साल में पुराने मामलों में कुल 32 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
महासमुंद
Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime News: महासमुंद जिले में बसना और सांकरा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 46.390 किलोग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कारोबार
Basmati IREF: भारत में 10% तक बढ़ सकती है बासमती चावल की पैदावार, निर्यातकों को मिलेगी राहत
Basmati IREF: इस साल भारत में बासमती चावल की पैदावार पिछले वर्ष के मुकाबले 5 से 10% तक बढ़ने का अनुमान है। बेहतर मानसून और अनुकूल मौसम से फसल को फायदा मिला है।
रायगढ़
Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त
Crime News: रायगढ़ के ढिमरापुर चौक पर पुलिस ने 47 ग्राम अफीम के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की ब्रेजा कार भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।
तकनीक
Chery Grow C3: पेट्रोल इंजन से चार्ज होगी बैटरी, Chery की नई इलेक्ट्रिक बाइक बनी चर्चा का विषय
Chery Grow C3: चीन की कंपनी Chery ने Cinnox ब्रांड के तहत Grow C3 इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक और एक इलेक्ट्रिक ADV स्कूटर पेश किया है। Grow C3 में बैटरी चार्ज करने के लिए पेट्रोल जनरेटर दिया गया है, जबकि स्कूटर की दावा की गई रेंज 150 से 200 किलोमीटर तक है।
रायगढ़
Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime News: सारंगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, बिरयानी के लिए पैसे लूटने के प्रयास में व्यक्ति की हत्या की गई। एक युवक गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में हैं।