"खुलासा" के लिए 812 परिणाम मिले
रायपुर
पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार
अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर छत्तीसगढ़ की कमजोर और बेसहारा बच्चियों को पढ़ाई व आर्थिक मदद का झांसा देकर अलीगढ़ लाकर बेचने का आरोप है। पुलिस ने तीन बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
तकनीक
Poco M8x 5G जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर सामने आई पहली झलक
Poco जल्द भारत में नया Poco M8x 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart पर फोन की माइक्रोसाइट सामने आई है, जिसमें ग्रीन-गोल्ड डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है।
कबीरधाम
बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
कबीरधाम के बिजोराटोला में फंदे पर मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस के अनुसार झाड़-फूंक और बैगाई-गुनियाई को लेकर विवाद के बाद ससुर-दामाद ने हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
बेमेतरा
बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दोनों शव, जांच में जुटी पुलिस
परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव खून से लथपथ हालत में मिले। बुजुर्ग दंपती की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। घटना के बाद मृतकों के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वारदात से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव के लोग भी सहमे हुए हैं।
कबीरधाम
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बोड़ला थाना, पोंडी चौकी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12.50 लाख रुपये की नकली करेंसी, कलर प्रिंटर, मोबाइल और कार जब्त की गई है।
बालोद
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक सूर्यकांत कुल्हारा की मौत हो गई। अरमुरकसा निवासी युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
बिलासपुर
देवरीखुर्द शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
बिलासपुर के देवरीखुर्द में शराब दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व जनपद सदस्य के पति शिवनंदन साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात से पहले CCTV कैमरों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।
रायपुर
20 लाख के एमडीएमए के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 106.19 ग्राम एमडीएमए के साथ राजस्थान के युवक रामनिवास माचरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एमडीएमए और आईफोन समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रायपुर में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने आया था और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
रायपुर
रायपुर में MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख की नशीली सामग्री जब्त
रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए MDMA ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 106 ग्राम MDMA बरामद हुई है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जांच कर रही है।
रायपुर
रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर ले गए 20 लाख से ज्यादा का माल
रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
दुर्ग
स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
दुर्ग के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। कार्रवाई में मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तकनीक
Moto G Max 5G लॉन्च : मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola का नया Moto G Max 5G स्मार्टफोन 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है।