"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
दुर्ग
Durg News: पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपए, गुप्त चेंबर में छिपाई थी नकदी
Durg News: खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। रायपुर से नागपुर जा रहे वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस नकदी के स्रोत और हवाला से संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
रायपुर
Crime News: रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, तीन युवक घायल
Crime News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में हुई, जहां रूपांशों यादव पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी है। वहीं, दूसरी घटना सड्डू सेक्टर-8 में हुई, जहां बाइक सवार युवकों का रास्ता रोककर हमला करने का आरोप है। इस घटना में एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हुए। सड्डू मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कुशालपुर की घटना में हमले के कारण और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
महासमुंद
Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
Mahasamund News: कछारडीह में वन विभाग की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता संतुराम यादव के आवास पर छापेमारी कर सागौन की लकड़ी, चौखट-पल्ले और लट्ठे जब्त किए। लकड़ी की कीमत लाखों रुपए होने का अनुमान है।
कबीरधाम
Fraud Case: कबीरधाम में बीमा क्लेम का फर्जीवाड़ा, जिंदा ग्रामीणों को कागजों में मृत दिखाया
Fraud Case: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच कबीरधाम तक पहुंच गई है। तीन ग्रामीणों के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए दो-दो लाख रूपए के बीमा क्लेम निकालने का आरोप है। इनमें से दो ग्रामीण जीवित मिले हैं, जबकि तीसरे के रायपुर में होने की जानकारी परिजनों ने दी है।
रायपुर
Drug Smuggling Case: 8.40 लाख की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 2100 टैबलेट बरामद
Drug Smuggling Case: रायपुर में पुलिस ने मोहम्मद असजद (30) को 2,100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गोलियों की कीमत करीब 8.40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टैबलेट ओडिशा से लाने की बात कही है।
कोरबा
Missing Girl Case: 7 साल की बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
Missing Girl Case: कोरबा जिले के रजगामार में तीन दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची का शव करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस हत्या की आशंका के साथ मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
महासमुंद
Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तेन्दूकोना गांव में एक अज्ञात महिला ने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन और गहनों की डिजाइन स्कैनिंग के नाम पर चार परिवारों से सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन ठग लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2,00,200 रुपये बताई गई है। शिकायत के बाद तेन्दूकोना पुलिस ने BNS की धारा 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
robbery case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और 200 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई और मुख्य आरोपी शनि केंवट को पकड़ा। पुलिस ने लूटा गया पोको मोबाइल और एक सैमसंग A36 फोन भी जब्त किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) के तहत भी कार्रवाई की गई है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud: खैरागढ़ में पति-पत्नी के बैंक खातों से 1.86 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम बैंक खातों से निकालकर आगे पहुंचाई जाती थी
बिलासपुर
Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे
Cyber Fraud: बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल का बैंक खाता म्यूल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया गया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद 1.12 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया।
रक्षा
US Military Weapons Deal: ड्रोन से निपटने के लिए अमेरिका की तैयारी, हर साल खरीदेगा 25 हजार APKWS किट
US Military Weapons Deal: अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने BAE सिस्टम्स के साथ सात वर्षों तक हर साल 25,000 APKWS गाइडेंस किट खरीदने के लिए फ्रेमवर्क समझौता किया है। इस योजना के तहत अमेरिकी सहयोगी देशों के लिए भी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
भाजपा
BJP Meeting: राजा भैया से मिले BJP प्रदेश अध्यक्ष, नए गठबंधन की चर्चा तेज
BJP Meeting: उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख राजा भैया की मुलाकात के बाद नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। विधान परिषद चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। हालांकि, दोनों दलों के बीच गठबंधन या चुनावी समझौते को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।