"वन्यजीव" के लिए 156 परिणाम मिले
कबीरधाम
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Leopard Rescue: शहर के हृदय स्थल स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।
महासमुंद
Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला
Leopard Attack: महासमुंद जिले के कोमाखान वन परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। झिटकी गांव में घर में घुसे तेंदुए ने एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले पंडरीपानी जंगल में भी एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला किया था। लगातार घटनाओं से आसपास के दर्जनभर गांवों में दहशत है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
महासमुंद
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान
Leopard Attack: बागबाहरा के कारीडोंगरी-झिटकी जंगल में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने कुल्हाड़ी से बचाव किया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया।
सरगुजा संभाग
Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से वन विभाग में हड़कंप
Surguja News: दयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फसलों और जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। मौके पर करीब 27 हाथियों का झुंड मौजूद होने की जानकारी है। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Elephant Attack: हाथी के हमले में बुजुर्ग ग्रामीण की मौत, बलरामपुर में दहशत का माहौल
Elephant Attack: राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। परसवार कला गांव में नदी किनारे देर रात अकेले हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और हाथी मित्र दल व वनकर्मियों की टीम को तैनात कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय
Burhanpur News: पेड़ पर तीन दिन से बैठी गर्भवती भालू का रेस्क्यू, गांव में लौटी राहत
Burhanpur News: नायर गांव में तीन दिन से पेड़ पर बैठी गर्भवती मादा भालू को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इंदौर से आई टीम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकीय जांच के बाद भालू को जंगल में छोड़ा जाएगा।
रायगढ़
Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी
Elephant News: रायगढ़ जिले के बाकारूमा वन क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन जन्मे हाथी शावक की ग्रामीणों ने जंगल में छठ्ठी मनाई। ससकोबा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। वन विभाग हाथियों के 12 सदस्यीय दल की लगातार निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कारोबार
Newcastle University News: अनंत अंबानी बने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस, नियुक्ति पर उठे सवाल
Newcastle University News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर सुर्खियों में हैं। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने उन्हें सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊ विकास) के क्षेत्र में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ नियुक्त किया है। हालांकि, यह नियुक्ति सामने आने के बाद इसे लेकर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
राष्ट्रीय
Elephant News: छिंदवाड़ा में भटके हाथी का आतंक, 6 दिन में 3 ग्रामीण घायल
Elephant News: जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह दिनों में हाथी के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो चुके हैं। देलाखारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान पर हमला हुआ, जबकि सुरक्षा कारणों से कई गांवों में रात के समय बिजली आपूर्ति भी बंद रखी जा रही है।
राज्य सरकार
Ganesh Utsav Jashpur: जशपुर में आस्था और प्रकृति का संगम, हाथियों की याद में सजता है गणेश दरबार
Ganesh Utsav Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम शेखरपुर में ‘गज श्रद्धा’ की अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीण जंगली हाथियों की स्मृति को भगवान गणेश से जोड़कर गणेश उत्सव मनाते हैं। यह पहल आस्था के साथ वन्यजीव संरक्षण और मानव-हाथी सह-अस्तित्व का प्रेरक संदेश दे रही है।
गरियाबंद
Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद
Forest Department Action: छत्तीसगढ़ के करका जंगल क्षेत्र में अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, मौके पर विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। जांच में 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण के संकेत और करीब 30 हजार पेड़ों की कटाई का प्रारंभिक अनुमान सामने आया है।