"आंदोलन" के लिए 499 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव को 510 करोड़ की विकास सौगात, 333 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510.89 करोड़ रुपये की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने खरीफ 2026 से धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
रायपुर संभाग
उठे सवाल : गंदगी और बदबू से त्रस्त बड़ी बाजार, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
मंदिर हसौद की बड़ी बाजार में फैली गंदगी और कचरे के ढेरों से स्थानीय लोग व व्यापारी परेशान हैं। बदबू और अस्वच्छ माहौल के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड पार्षद तारणी पिंटू निर्मलकर ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका
बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डटे छात्र : नीट पेपर लीक के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा (NEET Exam) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र और युवा सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षा
NEET पेपर लीक : जंतर-मंतर पर आधी रात भारी बवाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा जहाँ छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं। इस आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने मांग पूरी न होने पर 27 जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
राज्य सरकार
योग दिवस : अंबिकापुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह, सीएम विष्णु देव साय देंगे सेहतमंद जीवन का संदेश
इस साल यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) की विशेष थीम चुनी गई है। यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के हर चरण
रायपुर
टीबी मुक्त भारत : दिल्ली से रायपुर तक हलचल, अब गांवों पर रहेगा विशेष ध्यान
जांच और त्वरित इलाज पर जोर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया कि टीबी को हराने के लिए केंद्र और राज्यों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में टीबी का खतरा ज्यादा है (हाई-रिस्क जोन), वहां मरीजों की पहचान के लिए जांच का दायरा तुरंत बढ़ाया जाए।
राज्य सरकार
जल संकट : खरगोन में सूखे नदी-नाले, किसानों ने ठप किया हाइवे
घटना और स्थान: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में लाखी बिलाली क्षेत्र के चार गांवों के 250 से अधिक किसानों ने पानी के गंभीर संकट को लेकर खंडवा-बड़ोदरा हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
चक्काजाम : किसानों संग धरने पर बैठीं विधायक यशोदा वर्मा
नेतृत्व और राजनीतिक समर्थन यह प्रदर्शन स्थानीय जनप्रतिनिधियों (निर्मला विजय वर्मा, लाल रोहित सिंह पुलस्त्य, प्रेमलाल साहू) के नेतृत्व में हुआ। आंदोलन को समर्थन देने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और पूर्व विधायक छन्नी साहू भी मौके पर पहुंचीं और किसानों के साथ धरने पर बैठीं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
व्यापक चर्चा : स्काउट्स-गाइड्स बैठक में संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
रायपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युवा नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रतिनिधित्व जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने किया और जिले की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
छत्तीसगढ़
महंगी बिजली पर कांग्रेस का हल्लाबोल : महासमुंद में बिजली ऑफिस का घेराव, बढ़ी दरें वापस लेने की मांग
महासमुंद में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनता से किए वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा 1 जुलाई से घरेलू, व्यावसायिक, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि लागू की जाएगी। आयोग का दावा है कि मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना और अन्य सब्सिडी योजनाओं के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं पर इसका असर सीमित रहेगा।
राज्य सरकार
सीएम साय का गरियाबंद दौरा, कांग्रेस का बिजली बिल बढ़ोतरी पर हल्लाबोल
छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे तथा गरियाबंद में लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल आयोजित किया जाएगा।