"युवक" के लिए 1176 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त
Liquor Seizure: बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'गोवा' ब्रांड की 140 से अधिक पेटियां जब्त की हैं। मध्यप्रदेश लेबल वाली करीब 7,010 बोतल शराब की कीमत 9.46 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल एक पिकअप, मारुति ईको और बाइक समेत कुल 20.96 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ा गया, जबकि मुख्य आरोपी सुनील सेठिया फरार है। मामले में दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है।
सक्ती
Road Accident: भजन गाने जा रहे थे तीन ग्रामीण, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थम गईं सांसें
Road Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर यात्री बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दर्री गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों सपोस गांव में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में भजन गाने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
रायगढ़
Crime News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, सिंदूर भरकर घर में रखा, फिर किया इंकार और दी धमकी
Crime News: रायगढ़ के खरसिया में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और बाद में विवाह से मुकरने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर
Raipur Crime: दिनदहाड़े गैंगवार! टाटीबंध में दो गुट भिड़े, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला
Raipur Crime: टाटीबंध इलाके में काका ढाबा के सामने दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया।
महासमुंद
Road Accident: सड़क पर गड्ढा बना हादसे की वजह, 60 वर्षीय महिला की मौत
Road Accident: महासमुंद के बेलसोंडा मंडी के पास सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से 60 वर्षीय मंगलिन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। रायपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिलासपुर
Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत
Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर बेलपारा के पास कार ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक युवती की मौत और 8 लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार को घसीटते ट्रेलर का वीडियो भी सामने आया है।
कोरबा
Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब
Crime News: कोरबा के दर्री डेम में ASI धनंजय सिंह के 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह का शव मिला। वह 18 नवंबर से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायगढ़
Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Crime News: रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक परमेश्वर सिदार को गिरफ्तार किया है। युवती ने गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर
NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
NDPS Act Case: रायपुर पुलिस ने साल 2004 के NDPS मामले में 22 साल से फरार स्थायी वारंटी को मध्यप्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी गौरेला-पेंड्रा जेल में बंद है।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh news: डोंगरगढ़ चाकूबाजी मामले की मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल की लापरवाही पर सवाल अब भी बरकरार
Chhattisgarh news: डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक विवेक साहू की कमर में इलाज के दौरान चाकू का 2 से 3 इंच लंबा टुकड़ा फंसा रह गया। 18 नवंबर को एक्स-रे में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद निजी अस्पताल में टुकड़ा निकाला गया।
महासमुंद
Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Police Constable: महासमुंद के मुडमार बांधा जंगल में शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 29 वर्षीय आरक्षक मिथिलेश कुमार लेढिया का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar News: बस्तर की खूबसूरती देखने का फिर मिलेगा मौका, 8 साल बाद खुली कैलाश गुफा
Bastar News: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की प्रसिद्ध कैलाश गुफा करीब 8 साल बाद पर्यटकों के लिए फिर खोल दी गई है। इससे बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवक-युवतियों को गाइड और गार्ड के रूप में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।