"महासमुंद" के लिए 1058 परिणाम मिले
रायपुर
Chhattisgarh Dam Water Storage: अगस्त की बारिश ने सुधारी तस्वीर, 88% से अधिक पहुंचा औसत जलस्तर
Chhattisgarh Dam Water Storage: अगस्त की झमाझम बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों और जलाशयों में जल भंडारण की स्थिति काफी बेहतर हुई है। प्रदेश का औसत जल भंडारण 88 फीसदी से अधिक पहुंच गया है। खारंग, मनियारी और कोडार जैसे जलाशय 100 फीसदी भर चुके हैं, जबकि गंगरेल में भी जलस्तर 90 फीसदी के पार है। हालांकि केलो और अरपा भैंसाझार जैसे कुछ बड़े बांध अभी 50 फीसदी से नीचे हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
राज्य सरकार
National Sports Day: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर IGKV में निकली साइक्लिंग रैली
National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन हुआ। करीब 5 किमी की साइक्लिंग रैली में छात्रों और विश्वविद्यालय परिवार ने हिस्सा लेकर फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
खेल
Germany vs Spain: जर्मनी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप
Germany vs Spain: जर्मनी ने रोमांचक फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। तीसरे क्वार्टर में मिशेल स्ट्रूथॉफ के गोल ने मुकाबले का फैसला किया। यह जर्मनी का कुल चौथा वर्ल्ड कप खिताब है।
महासमुंद
Mann Ki Baat: जुनवानी कला में मन की बात का आयोजन, नशामुक्ति और स्वच्छता पर दिया जोर
Mann Ki Baat: बागबाहरा के जुनवानी कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने नशामुक्ति, स्वच्छता, जनभागीदारी और युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।
महासमुंद
Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता
Mahasamund Road Accident: सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन नदी में गिर गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक लापता है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
दुर्ग संभाग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
Bhilai Knife Attack: नेहरू नगर चौक पर लिफ्ट लेने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार युवक ने शिव कुमार सिंह की जांघ में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शिव की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
यात्रा
Kanwar Yatra: 40 साल से सावन में मौन साधना कर रहे बिसाहू राम, अब 9 साल की पोती भी बनी शिवभक्त
Kanwar Yatra: राम जुनवानी निवासी बिसाहू राम विश्वकर्मा पिछले करीब 40 वर्षों से सावन में मौन साधना और कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। अब उनकी 9 वर्षीय पोती चांदनी भी लगातार दूसरे वर्ष मौन व्रत रखकर दादा की भक्ति की राह पर चल रही है।
शिक्षा
CGBSE Board Results: पुनर्मूल्यांकन ने बदली बाजी, 10वीं-12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों ने लगाई लंबी छलांग
CGBSE Board Results: बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। री-चेकिंग के बाद 10वीं में एहसान अली 8वें स्थान से संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि 12वीं में तनीषा साहू ने 8वें से चौथा स्थान हासिल किया। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है।
रायपुर संभाग
Shri Ram Smriti Upvan : 108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ अब 700 से अधिक वृक्षों का घना परिसर
Shri Ram Smriti Upvan: आरंग विकासखंड के ग्राम बीरबिरा में पथरीली जमीन पर 2017 में 108 पौधों से शुरू हुआ ‘श्रीराम स्मृति उपवन’ आज 700 से अधिक पेड़ों से हरा-भरा हो चुका है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के श्रमदान, नियमित देखभाल और जनसहयोग से यह उपवन पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन गया है।
महासमुंद
Latif Ghonghi : व्यंग्यकार लतीफ घोंघी की 24 रचनाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद
Latif Ghonghi: महासमुंद में प्रख्यात व्यंग्यकार लतीफ घोंघी की 24 चुनिंदा व्यंग्य रचनाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवादित संग्रह ‘एक कोरी चार’ चर्चा में है। विवेक कुमार रहाटगांवकर द्वारा किए गए इस अनुवाद में छत्तीसगढ़ी मुहावरों और लोकभाषा की मिठास के जरिए मूल व्यंग्य की धार और सामाजिक सरोकारों को बरकरार रखने का प्रयास किया गया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड मजबूत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 166% ज्यादा वर्षा
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत से 100.8% है। बलरामपुर में 157.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166% बारिश दर्ज हुई, जबकि कांकेर, मोहला-मानपुर और सरगुजा जैसे जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।