"वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल" के लिए 108 परिणाम मिले
शिक्षा
Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Crime News: पैसे के विवाद में पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, घटना का वीडियो वायरल
Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने कार्यालय में घुसकर पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada News: गोह का शिकार कर सोशल मीडिया पर डाली रील, वन विभाग ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
Dantewada News: श्यामगिरी इलाके में गोह का शिकार कर उसे पकाकर खाने के आरोप में वन विभाग ने तीन युवकों को पकड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।
राष्ट्रीय
Gaurihar Patwari Bribe: गौरिहार में पटवारी पर ₹2,000 की रिश्वत लेने का आरोप, जांच की उठी मांग
Gaurihar Patwari Bribe: गौरिहार के खैरा कसार मौजा में पदस्थ पटवारी का कथित रूप से ₹2,000 की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। मामले के बाद ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राजनीति
सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर की बढ़ी मुश्किलें, भ्रामक वीडियो मामले में रायपुर में FIR दर्ज
रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और Gen Z of India एक्स अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़ा है। शिकायत बीजेपी प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दर्ज कराई थी।
राष्ट्रीय
पिता की मौत के बाद युवक का आरोप, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने डॉक्टरों पर पिता के इलाज में अनदेखी करने और गंभीर समय में मोबाइल गेम खेलने जैसे आरोप लगाए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सांप के काटने के बाद गले में डालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप के काटने के बाद उसी सांप को गले में डालकर बाइक चलाते हुए अस्पताल पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
रायपुर
स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा
रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने धमकाया और शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सक्ती
सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में 5 शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बिलासपुर संभाग
शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
शादी से इनकार करने पर नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच के बाद उसे कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।
सरगुजा संभाग
CRPF जवान से विधायक तक का सफर, रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग रेंज में पिस्टल से निशानेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की रेंज में शूट किए गए इस वीडियो में वे लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। विधायक टोप्पो पहले CRPF में सेवा दे चुके हैं और आज भी सैन्य अनुशासन, फिटनेस व प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं।
बिलासपुर
चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा जवाब
सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह से व्यक्तिगत शपथपत्र देकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी मांगी है। पुलिस ने वाहन और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।