"स्कूल शिक्षा" के लिए 75 परिणाम मिले
शिक्षा
उत्सवी माहौल : स्कूलों में लौटी रौनक, शिक्षकों ने किया बच्चों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है। राज्य में 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, जबकि 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
महासमुंद
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल : खोपली हाईस्कूल के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा बने महासमुंद बीईओ
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर शासकीय हाईस्कूल खोपली (बागबाहरा) के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा का स्थानांतरण कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, महासमुंद में पदस्थ किया गया है।
शिक्षा
नई पहल : हर शनिवार गतिविधि दिवस से बदलेगा स्कूल का माहौल
छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को अधिक रोचक और व्यवहारिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। नए शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी बालवाड़ी, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में हर शनिवार ‘गतिविधि दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों को खेल, कला, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से अनुभव आधारित सीख दी जाएगी।
रायपुर
आदेश : 16 जून से गूंजेंगी स्कूलों की घंटियां, 1 जुलाई वाली खबर पर लगा विराम
छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने की सोशल मीडिया पर वायरल खबर को शिक्षा विभाग ने फर्जी बताया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगी, जिसके लिए सभी जिलों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार
महासमुंद : 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव 2026 की भव्य शुरुआत, 5 नए स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय खुलेंगे
महासमुंद जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के साथ की जाएगी। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, साइकिल एवं छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।
शिक्षा
शिक्षक भर्ती : एकलव्य विद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू, आत्मानंद स्कूलों में 5000 पदों पर उसी दिन रिजल्ट वाली पारदर्शी परीक्षा
छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सामने आए हैं। बस्तर के जगदलपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वहीं राज्य सरकार 10,000 नियमित और 5,000 संविदा शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रही है।
शिक्षा
नया नियम : अब स्कूलों में सुबह राष्ट्रगान और शाम को राज्यगीत, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
छत्तीसगढ़ में 16 जून 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत, मंत्र पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। सुबह प्रार्थना सभा, दोपहर में भोजन मंत्र और छुट्टी के समय राज्यगीत का सामूहिक गायन कराया जाएगा।
रायपुर
गर्मी से बेहाल : स्कूल खुलने की तारीख पर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित है, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में स्कूल पहले 16 जून से खुलने वाले थे, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने के कारण इस तारीख पर संशय बना हुआ है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि सरकार अगले एक-दो दिनों तक मौसम की स्थिति पर नजर रखेगी और यदि गर्मी में राहत नहीं मिलती, तो स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।
रायपुर
जनजाति : दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
राज्यपाल ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकसित करने, छात्रावास सुविधाओं और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों का सर्वांगीण विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
शिक्षा
बढ़ी चिंता : निजी स्कूलों को अब तक नहीं मिली पाठ्यपुस्तकें
छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन निजी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए जल्द पुस्तक वितरण शेड्यूल जारी करने और पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराने की मांग की है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
शिक्षा
बदलाव : स्कूलों में पढ़ाई, अनुशासन और मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष जोर
छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से नई यूनिफॉर्म, संशोधित पाठ्यक्रम और सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था के साथ शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने, भाषा दक्षता बढ़ाने, नियमित निरीक्षण और तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि पहले दिन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।