"जागरूकता" के लिए 460 परिणाम मिले
कृषि जागरूकता : किसानों को आधुनिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किया गया जागरूक
विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पांचों विकासखंडों के 10 ग्रामों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं, संतुलित उर्वरक उपयोग, आधुनिक खेती की तकनीकों एवं जैविक खेती के संबंध में जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़
जागरूकता : समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को दी अहम सीख
पिथौरा के प्रतिभा विद्यालय में आयोजित समर कैंप में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसडीपीओ अजीत ओगरे ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और एटीएम ठगी से बचने के उपाय बताए। साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई और अंत में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विश्व मलेरिया दिवस पर सरायपाली में जागरूकता कार्यक्रम
सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और इसके लक्षणों में बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द व कमजोरी शामिल हैं। समय पर जांच और उपचार जरूरी है। बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मलेरिया उन्मूलन में सहयोग की अपील की।
महासमुंद
जनगणना 2027 को लेकर गांव-गांव जागरूकता: विशेष ग्रामसभा में स्वगणना पर जोर
महासमुंद जिले के ग्राम अछरीडीह में आयोजित विशेष ग्रामसभा में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने ग्रामीणों को जनगणना 2027 के तहत डिजिटल स्वगणना के लिए प्रेरित किया। 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण में घर-घर सर्वे होगा।
छत्तीसगढ़
जागरूकता पर जोर : कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुधार और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। हेलमेट व नियम उल्लंघन पर सख्त ई-चालान, स्कूलों के माध्यम से जागरूकता, सड़कों पर मवेशियों को हटाने के अभियान, ब्लैक स्पॉट सुधार और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
छत्तीसगढ़
8वें पोषण पखवाड़ा के तहत आयुष विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य व मस्तिष्क विकास पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ के जिला आयुष विभाग द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत जनजागरूकता और स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष का मुख्य विषय जीवन के पहले 6 वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना है। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयुष संस्थानों के माध्यम से सुवर्णप्राशन, गर्भिणी परिचर्या, योग, आहार-जीवनशैली मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कुपोषण कम करना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।
छत्तीसगढ़
अग्निशमन सेवा सप्ताह: रैली और मॉक ड्रिल से दिया जागरूकता का संदेश
जिले में 14 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें नागरिकों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। दूसरे दिन केन्द्रीय विद्यालय में फायर मॉक ड्रिल आयोजित कर आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आगामी दिनों में स्कूल, अस्पताल और नगर सेना कार्यालय में लाइव डेमो एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे, तथा 20 अप्रैल को समापन व समीक्षा की जाएगी।
छत्तीसगढ़
संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास में विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी
पिथौरा के संस्कार मल्टी टैलेंट क्लास में विद्यार्थियों को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Khet Bachao Abhiyan: किसानों को फसल सुरक्षा के बताए वैज्ञानिक तरीके
Khet Bachao Abhiyan: ICAR-NIBSM रायपुर, कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा और कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम दर्री और पतोरा में ‘खेत बचाओ अभियान-2026’ के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राज्य सरकार
OP Choudhary: राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में ब्रेस्ट कैंसर के उपचार पर हुई चर्चा
OP Choudhary: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय चिकित्सा कॉन्फ्रेंस ‘Breast Cancer Update 2026’ के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मित्तल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान, समय पर जांच, आधुनिक उपचार तकनीकों और सर्जरी के विकल्पों पर चर्चा हुई।
केंद्र सरकार
Lakshmi Rajwade: आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के पोषण पर दिए निर्देश
Lakshmi Rajwade: हिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड स्थित कोटमसर के पेदावाड़ा मांझीपाल आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
रायगढ़
Adani Foundation: माँ चंद्रहासिनी मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला उपचार
Adani Foundation: शारदीय नवरात्रि के दौरान माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में अदाणी फाउंडेशन की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे सेवाएं देते हुए कुल 687 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।