"युवा" के लिए 1118 परिणाम मिले
कांग्रेस
बड़ा सियासी भूचाल : क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? सोनिया ने ममता को दिया महा-ऑफर, राहुल-अभिषेक की गुप्त बैठक से बढ़ी हलचल!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल के बीच ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कांग्रेस में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की पेशकश की गई है।
सेहत
एमआरआई : पीठ और जोड़ों का दर्द कब बन जाता है गंभीर समस्या
पीठ और जोड़ों का दर्द आज आम समस्या बन चुका है, लेकिन यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे, शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगे, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो या चोट के बाद लगातार तकलीफ बनी रहे, तो डॉक्टर MRI जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। यह जांच दर्द के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद करती है और समय पर उपचार शुरू करने का अवसर देती है।
राज्य सरकार
आकार-2026 : 1281 प्रतिभागियों ने लोककला, हस्तशिल्प और एआई आर्ट का लिया प्रशिक्षण
रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित संस्कृति विभाग का 16 दिवसीय कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग समापन के साथ संपन्न हुआ। 25 मई से 9 जून तक चले इस शिविर में प्रदेशभर के 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : ललित राजवंशी बने विजेता, सुरों और संस्कृति के संगम से गूंजा महासमुंद
महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में कीर्तिमान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता ‘गाइए और छा जाइए’ का भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस संगीत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 108 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार
सड़क सुरक्षा पर सख्ती : 5 माह में 61 हजार चालान, 31 हजार वाहनों की फिटनेस जांच
छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, चालक प्रशिक्षण और वाहनों की वैज्ञानिक फिटनेस जांच पर जोर दिया है। नवा रायपुर में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
मनोरंजन
दिल जीता सादगी ने : अमेरिका में भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर के सैलरी खुलासे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यरत एक भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंटेंट क्रिएटर Piyush Monga द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में टेक प्रोफेशनल ने खुलासा किया कि वह एक वायरलेस कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में सालाना 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.1 करोड़ रुपये) का पैकेज प्राप्त करते हैं।
खेल
अफगानिस्तान सीरीज : भारत का जलवा, बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान वनडे, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास, जबकि विराट कोहली पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर 21 साल बाद कंगारू टीम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नाहिद राणा ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।
शिक्षा
छंटनी की चिंता : अमेरिकी वीजा नियमों में अनिश्चितता के बीच भारतीय छात्रों ने शुरू किया मिशन डेट-फ्री
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के बीच शिक्षा ऋण (Education Loan) को समय से पहले चुकाने का नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी वीजा नियमों में अनिश्चितता, H-1B वर्क वीजा को लेकर बढ़ती चिंताएं और आईटी सेक्टर में नौकरी की अस्थिरता के कारण छात्र जल्द से जल्द कर्जमुक्त होना चाहते हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचाव का संदेश
सरगुजा पुलिस द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस अभियान में साइबर सेल, पुलिस मितान और वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी, UPI-OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी।
क्रिकेट
महिला टी-20 : विश्व कप इतिहास,भारत की सबसे सफल बल्लेबाज
महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ओर से स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि झूलन गोस्वामी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी कई यादगार रिकॉर्ड बनाए हैं। वर्ष 2020 में फाइनल तक पहुंचना भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है, जिसने महिला क्रिकेट को देश में नई पहचान दिलाई।
यात्रा
आध्यात्मिक सफर : तिरुमला दर्शन के साथ करें इन खूबसूरत जगहों की सैर, यादगार बन जाएगी यात्रा
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति न केवल भारत का अपितु वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति का एक मूर्धन्य केंद्र है। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के पावन धाम तिरुमला के दर्शनार्थ प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। वर्तमान में तिरुपति देवस्थानम (TTD) द्वारा दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा आधुनिक बनाया गया है, जिसमें स्लॉटेड सर्व दर्शनम (SSD) और विशेष प्रवेश दर्शनम (SED) जैसी डिजिटल प्रणालियाँ प्रभावी हैं।
फिल्में
अल्फा का टीजर : 10 जून को होगा रिलीज, आलिया-शरवरी के एक्शन अवतार का इंतजार
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा का टीजर 10 जून को रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार साथ नजर आएंगी और दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म आधुनिक भारत की निडर और आत्मविश्वासी सोच को दर्शाएगी। रिलीज डेट को लेकर चर्चा है कि फिल्म 10 जुलाई की बजाय 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आ सकती है।