"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
राम मंदिर दान घोटाला : ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे की राशि में कथित हेरफेर के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस ने एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर दर्ज हुआ है और पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है।
देश
हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, ट्रक से भिड़ी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में महाराष्ट्र के चार कारोबारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर की बेटी की हत्या, 8 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज
महासमुंद के पटेवा थाना क्षेत्र में 17 जून को तुरेंगा गांव के खेत में मिले रानी कुमारी सिंह के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता उमेश सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
बलौदाबाज़ार
खुलासा : सुसाइड नोट ने खोला राज, शिक्षिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में एमटेक शिक्षिका काजल ठाकुर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके सहकर्मी और कथित प्रेमी अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। सुसाइड नोट, दीवार पर लिखे संदेश और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
राष्ट्रीय
मातम : ट्रक और कार के टकराने से 4 लोगों की मौत , 2 लोगों की हालत गंभीर
मंदसौर में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक और कार के टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए
कोरबा
हादसा : अवैध रेत परिवहन बना जानलेवा, ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से रेत भरकर लौट रहा ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक अमित कुमार सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी रहने का आरोप लगाया है।
रायगढ़
AC ब्लास्ट : दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर
रायगढ़ के अंबेडकर आवास आईटीआई कॉलोनी में विंडो एसी का कंप्रेसर फटने से घर में धुआं भर गया। दम घुटने से 45 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी जलकर राख हो गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर
बिजली बिल विवाद : रायपुर में सहायक यंत्री को धमकी, उपभोक्ता पर केस दर्ज
रायपुर में अधिक बिजली बिल को लेकर हुए विवाद के बाद एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने बिजली विभाग के सहायक यंत्री और कर्मचारियों से गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और मारपीट की धमकी दी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान
ग्वालियर में एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद युवक प्रहलाद सिंह तोमर ने बहादुरी दिखाते हुए समय रहते किशोरी को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
तीन घरों के चिराग बुझे : एक भीषण सड़क हादसे ने चंद पलों में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं
मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो अज्ञात मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
राष्ट्रीय
टला बड़ा विमान हादसा : टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रनवे के पास बने रास्ते पर एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स अचानक आमने-सामने आ गईं। पायलटों की सूझबूझ से दोनों जहाजों को करीब 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया। एअर इंडिया का विमान पार्किंग की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गया था।
बिलासपुर
लाखो की ठगी : पुलिस अधिकारियो के नाम पर 5 लाख वसूली करने वाला आरोपी गिरप्तार
थाना तारबाहर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों को पैसा पहुंचाने का झांसा देकर युवक के परिजनों से एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में सुमित देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की थी और बाकी चार लाख के लिए लगातार धमकियां दे रहे थे। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।