"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने बैंकॉक से लौटे एक यात्री के ट्रॉली बैग से करीब 10.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद किया है। स्निफर डॉग के संकेत पर हुई जांच में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की ड्रग्स मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रायगढ़
नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल
25 अप्रैल 2026 की रात को एक 19 वर्षीय युवक (धीरज निराला उर्फ नानू) 17 साल की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके घर से भगा ले गया। आरोपी पीड़िता को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और फिर ओडिशा के संबलपुर के विभिन्न ठिकानों पर रखकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (दुष्कर्म) बनाता रहा।
बेमेतरा
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राऊरपुर में लगातार बारिश के बीच कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने गई थीं, तभी बारिश से कमजोर हुई दीवार उनके ऊपर गिर गई।
धमतरी
सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च
धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय मछली कारोबारी विप्लव मंडल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
रायपुर
लालच में फंसे डीएसपी : 5 लाख लेकर फरार हुए ठग वकील समेत 3 पर एफआईआर
राजधानी रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बार ठगों ने आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपना शिकार बनाया। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर आरोपियों ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बंजारी घाट में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू ने कथित मारपीट, धमकी और मानसिक दबाव के बाद आत्महत्या कर ली।
रायपुर
टला हादसा : चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर गिरी पार्किंग शेड, मची अफरा-तफरी
रायपुर के तेलीबांधा स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट के बाहर रविवार शाम तेज आंधी और तूफान के दौरान पार्किंग शेड अचानक गिर गई। हादसे के समय आसपास महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। शेड की चपेट में आने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
रायपुर
इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
पूर्व कर्मचारी ही निकला चोर : कपड़ा व्यापारी के बेटे पर कटर से किया था जानलेवा हमला, सत्र न्यायालय ने घटाई सजा
महासमुंद के झलप में कपड़ा व्यापारी के घर चोरी की नीयत से घुसकर उनके बेटे पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले पूर्व कर्मचारी रामेश्वर सोनवानी की दोषसिद्धि को सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा है। हालांकि, उसकी कम उम्र और आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने के आधार पर 3 साल की सजा घटाकर 15 माह (पहले से काटी गई अवधि) कर दी गई। जुर्माना भी ₹4,000 से घटाकर ₹1,000 कर दिया गया।
राष्ट्रीय
लापरवाही : Zomato से मंगाए वेज पास्ता, नॉनवेज मिलने पर ग्राहक ने दर्ज कराई शिकायत
गुजरात के जामनगर में एक ग्राहक ने ऑनलाइन मंगाए गए वेज पास्ता में कथित तौर पर नॉनवेज के टुकड़े मिलने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद फूड विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
लाखों की ठगी : DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने का झांसा देकर नकदी लेकर फरार
रायपुर में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक डीएसपी से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये दोगुना करने का झांसा देकर वकील और उसके साथियों ने नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप : शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय प्रदीप गिरी गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।