"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
धमतरी
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
धमतरी जिले के गड़ियापारा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक सुमन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज
अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और रिश्तेदारों के सामने ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग के बावजूद समझौता नहीं हो सका था।
राष्ट्रीय
गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग
गुजरात के खेड़ा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज से आसपास के गांवों में कंपन महसूस किया गया। हादसे के कारण फैक्ट्री वाली पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहकर मलबे में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
राष्ट्रीय
तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
मध्य प्रदेश के मुरैना में चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह दूधवाले और पड़ोसियों के आने पर इस सामूहिक कत्लेआम का राज खुला।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : नर्मदापुरम होम साइंस कॉलेज में महाघोटाला
नर्मदापुरम के होम साइंस कॉलेज में ₹9 लाख से अधिक की खेल सामग्री खरीद में बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कागजों पर सामान खरीदा और प्राप्त दिखाया गया, जबकि वास्तविक रूप से खेल सामग्री कॉलेज में नहीं पहुंची।
सक्ती
सनसनीखेज घटना : घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती की हत्या, तीन गोलियां मारकर आरोपी हुए फरार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जोंगरा गांव में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश युवक बाइक से घर पहुंचे और पूर्णिमा के बाहर आते ही उस पर तीन गोलियां चला दीं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
रायपुर
घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर
रायपुर में सरकारी महिला डॉक्टर ने बिल्डर पर मकान निर्माण के नाम पर 51 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पूरी राशि लेने के बावजूद बिल्डर ने केवल मकान का ढांचा तैयार किया और निर्माण अधूरा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बिल्डर और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
काल बना कोयला ट्रक : ताशा पार्टी के पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत, 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत
रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी गांव के पास देर रात कोयला लदे ट्रक और पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में मुहर्रम का कार्यक्रम कर लौट रहे ताशा पार्टी के 7 कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए.
राष्ट्रीय
मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान 20 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम
निरीक्षण : उपार्जन केंद्रों से 2441 क्विंटल धान और बारदाने गायब, 6 पर एफआईआर
सहसपुर लोहारा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब मिलने का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच में करीब 81.19 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का खुलासा हुआ है। मामले में समिति प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।