"विवाद" के लिए 1042 परिणाम मिले
विदेश
चेतावनी : अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तानी मध्यस्थता पर बड़ा सवाल, क्या फिर भड़केगी महाजंग?
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता भूमिका पर सवाल उठे हैं। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान पर भरोसा करने को “बेहद समस्याजनक” बताते हुए चेतावनी दी है कि उसकी मौजूदा नीति और इजरायल विरोधी रुख इस शांति प्रक्रिया को और जटिल बना सकता है।
रायपुर
सियासत : रामभद्राचार्य और चरणदास महंत आमने-सामने, बयानबाजी से बढ़ा राजनीतिक तनाव
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के बाद बड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। महंत ने उन्हें “जगद्गुरु” मानने से इनकार करते हुए चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल न होने की बात कही थी। इसके जवाब में रामभद्राचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके जगद्गुरु होने का “पूर्ण परीक्षण” किया जाए।
महासमुंद
योजनाओं की समीक्षा : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश
जिले में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने तथा 1 जून से ई-फाइल प्रणाली अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए।
मनोरंजन
सोशल मीडिया से सियासत के मैदान तक : क्या देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑनलाइन सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी बनेगी असली राजनीतिक दल?
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), जो एक वायरल ऑनलाइन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, अब राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में पहुंच गई है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में इसे पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया है, जो मूल संस्थापक अभिजीत दिपके की इच्छा के विपरीत है। इससे संगठन के अंदर विवाद पैदा हो गया है।
धर्म
अधिक मास : आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का पर्व है पद्मिनी एकादशी
पद्मिनी एकादशी को भगवान विष्णु और भगवान पुरुषोत्तम को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में आने वाली इस एकादशी पर विधि-विधान से पूजा, उपवास, दीपदान और मंत्र जाप करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करने से आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक संकट दूर होते हैं।
रायपुर
बड़ा बयान : भिलाई में बोले किरण सिंहदेव, कांग्रेस अब जनता का भरोसा खो चुकी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo ने भिलाई दौरे के दौरान झीरम घाटी कांड, नक्सलवाद, नीट परीक्षा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान झीरम कांड की सच्चाई सामने नहीं लाई। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा बस्तर में विकास और नक्सलवाद खत्म करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नीट मामले में उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
खेल
विनेश फोगाट : दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, फिर भी एशियन गेम्स पर बना संशय
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एशियन गेम्स चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की राहत मिल गई है, लेकिन उनका एशियन गेम्स खेलना अब भी तय नहीं माना जा रहा। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एशियन गेम्स के लिए भेजी गई प्रारंभिक लांग लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था। ऐसे में ट्रायल जीतने के बाद भी अंतिम फैसला ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और खेल अधिकारियों के हाथ में रहेगा। हाईकोर्ट ने WFI की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मदरहुड को सजा नहीं बनाया जा सकता” और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।
रायगढ़
सनसनीखेज हत्याकांड : हत्या की गुत्थी सुलझाने में डॉग स्क्वायड का कमाल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल में युवक शिव राठिया की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड की खोजी कुतिया ‘रूबी’ ने घटनास्थल से सुराग पकड़कर पुलिस को दो संदिग्ध युवकों तक पहुंचाया। पहचान परेड के दौरान भी रूबी ने दोनों पर झपट्टा मारकर पुलिस को अहम संकेत दिए। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच जारी है।
मनोरंजन
क्राइम थ्रिलर : सीरियल किलर की तलाश में करिश्मा कपूर, ब्राउन साइकोलॉजिकल
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही ZEE5 की वेब सीरीज ब्राउन में एक बदनाम पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। सीरीज में वह महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की तलाश करती दिखाई देंगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में उनका गंभीर और इंटेंस अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा कि “पुराने खिलाड़ी फिर मैदान में उतर चुके हैं।”
विदेश
अमेरिका : ईरान पर ट्रंप का सख्त रुख, बोले- जल्दबाजी में नहीं होगा समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर जल्दबाजी से बचने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जब तक समझौते पर अंतिम सहमति और हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने ओबामा युग के परमाणु समझौते को कमजोर बताते हुए कहा कि अमेरिका अब ईरान के साथ अधिक सख्त और पेशेवर तरीके से बातचीत कर रहा है।
बिलासपुर
धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तीन पर एफआईआर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर धर्मांतरण का विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर मालिक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रक्षा
भारत : आर्मेनिया की नजर भारत की ‘प्रलय’ मिसाइल पर, रक्षा साझेदारी को मिल सकती है नई ताकत
दक्षिण कॉकस क्षेत्र में बदलते सामरिक हालात के बीच आर्मेनिया भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्मेनिया भारत की अत्याधुनिक ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइल, Akash-NG एयर डिफेंस सिस्टम और Su-30SM लड़ाकू विमानों के अपग्रेड को लेकर बातचीत कर रहा है। अजरबैजान संघर्ष के बाद रूसी हथियारों पर भरोसा कम होने से आर्मेनिया अब भारतीय रक्षा तकनीक को अधिक विश्वसनीय मान रहा है। विशेषज्ञ इसे भारत की रक्षा कूटनीति और वैश्विक रक्षा निर्यात के लिए बड़ा अवसर मान रहे हैं।